आज प्रदेश के हरदा में हुई घटना के बाद राजनांदगांव शहर की पटाखा फैक्ट्री में सुरक्षा व्यवस्था की जांच करने राजनांदगांव एसडीएम अरुण वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक अमित पटेल शहर के लिटिया पहुंचे। Read More
उन्होंने कहा कि इस अनुपूरक बजट का 2023 -24 के लिए होगा और इसका साइज 13487 करोड़ रुपए का है , साथ ही बजट प्रावधान की जानकारी देते हुए कहा कि इसमें सबसे बड़ा काम है कृषक उन्नति योजना के लिए 12000 करोड़ का प्रावधान किया गया है । Read More
इसके बाद दोनों ने अपने बयान में कहा है कि आपसी सहमति से हमने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया है। हमारी जिंदगी के इस बदलाव में हमारे बच्चों के लिए क्या सही है, ये अहमियत रखता है। हम इसका सम्मान करेंगे अगर हमारी प्राइवेसी का ख्याल रखा जाए।
Read More
गोलबाजार स्थित स्टेट बैंक के एटीएम में सोमवार की रात दो बजे के बाद चोरी की नियत से एक नाबालिक लड़का घुसा और एटीएम में तोड़-फोड़ करने लगा। जिसे एसीसीयू टीम बिलासपुर के द्वारा रंगे हाथ पकड़ा गया। Read More
सुनवाई के दौरान छत्तीसगढ़ नागरिक संघर्ष समिति की तरफ से कोर्ट को बताया गया कि छत्तीसगढ़ शासन ने 4 नवंबर 2019 को प्रत्येक साउंड सिस्टम और पब्लिक एड्रेस सिस्टम में ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए साउंड लिमिटर लगाना अनिवार्य किया है। Read More
रेलवे बंगलापारा की पीड़ित महिला ने शिकायत में बताया कि 23 जनवरी को उसके पति के मोबाइल में एक अज्ञात व्यक्ति का काॅल आया। काॅलर ने बताया कि उनकी एनपी डिजीटल मार्केंटिंग कंपनी द्वारा आनलाइन टास्क दिया जाता है। जिसे लाइक, कमेंट करने पर आपको इनकम होगा। काॅलर ने महिला के पर्सनल नंबर पर व्हाट्सअप मैसेज भेज कर लिंक को ओपन करने बोला जिसमें एक होटल का लिंक था। Read More
बिलासपुर मंडल के अंतर्गत बिलासपुरर स्टेशन यार्ड बाई-पास लाइन में स्थित मानव सहित समपार संख्या 366 में गाड़ियों के परिचालन के दौरान बंद होने से जाम की स्थिति से राहगीरों को राहत दिलाने अंडर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। Read More
बिलासा बाई केंवटिन हवाई अड्डे बिलासपुर चकरभाठा से विमान सेवा के विषय में जनहित याचिका दायर की गई। जिसके लिए पहले ही कोर्ट ने विमान कंपनी व राज्य सरकार से जवाब मांगा था। जिसमें विमान कंपनी की ओर से अधिवक्ताओं ने कोर्ट को बताया था कि बिलासपुर से दिल्ली, हैदराबाद और कोलकाता जैसे महानगरों के लिए सीधी विमान सेवा प्रारंभ करने की योजना है। Read More
भिलाई स्टील प्लांट में जूनियर हेल्थ इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ डाॅ.शमशु जमा खान पर एंटीकरप्शन ब्यूरो ने रिश्वत लेने के आरोप में कार्रवाई की। पहले टीम प्लांट में स्थित कार्यालय में पहुंची वहां जांच की। इसके बाद जूनियर हेल्थ इंस्पेक्टर के आवास पर पहुंची। जहां पर टीम की कार्रवाई चल रही है Read More
आन लाइन ठगी के जालसाज हमेशा ही तैयार रहते है। उन्हें बस मौके की तलाश होती है। वहीं जब से महतारी वंदन योजना का फार्म भरा जाने की खबर सरकार ने दी है। तब से ही जालसाज भी सक्रिय होकर फेक साइट बनाकर ठगने को तैयार है। आन लाइन ठगी से बचने के लिए सरकार ने अलर्ट भी रहने को कहा है। Read More
सरकण्डा थाना क्षेत्र के कन्हैया सिटी बंधवापारा में वकील अनुराग पांडेय अपने घर पर थे। तभी उसकी पत्नी से उसका विवाद हो गया। इस पर किसी पड़ोसी ने पुलिस डायल 112 को काॅल किया। जिस पर डायल 112 के आरक्ष विश्वदीप खूंटे और ड्राइवर योगेश बघेल घटना स्थल पर पहुंचे। Read More
रविवार को फदहाखार के जंगलों में अधजली लाश मिलने की सूचना पर सिरगिट्टी पुलिस वहां पहुंची। शव की पहचान चांपा निवासी सब्जी कारोबारी रवि साहू के रूप में कराई गई। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। Read More
छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आने के बाद से ही राजनीतिक तौर पर बहुत से बदलाव हो रहे है। वहीं नगरीय निकाय व पंचायतों में भी इसका असर साफ देखने को मिला। नगर पंचायत राजिम की सीमा से लगे नगर पालिका परिषद गोबरा में भी अध्यक्ष धनराज को पद से हटाने अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। जिसमें मतदान 5 फरवरी को हुआ। Read More
कोर्ट ने परिवार न्यायालय के फैसले को सही ठहराते हुए याचिकाकर्ता पति की याचिका को खारिज कर दिया है। परिवार न्यायालय ने पत्नी के वैवाहिक विच्छेद की अनुमति देने के साथ ही पत्नी को भरण पोषण के रूप में 14 हजार रूपये भुगतान करने का निर्देश दिया था। Read More
श्रीराम मंदिर अयोध्या की यात्रा के लिए खास तौर पर चलाई जा रही आस्था स्पेशल रविवार को उस्लापुर से रवाना हो गई। ट्रेन शाम की थी लेकिन दोपहर 1 बजे से ही स्टेशन यात्रियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। स्टेशन पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, विश्व हिन्दू परिषद, दुर्गा वाहिनी और मातृशक्ति सहित कई संगठनों के लोग मौजूद रहे। यात्रियों का बाजे-गाजे के साथ पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया गया। Read More
सरकण्डा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर निवासी आदित्य श्रीवास्तव पिता स्वर्गीय शिवकुमार श्रीवास्तव जिसकी उम्र 32 वर्ष है। जिला एवं सत्र न्यायालय में सहायक ग्रेड-3 के पद पर पदस्थ है। उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है कि आरक्षक श्रीकांत मार्को पुलिस विभाग में कार्यरत है और उनके बचपन का दोस्त भी है। Read More
हेड कांस्टेबल गेंदराम सोनवानी ने अधिवक्ता अभिषेक पांडे एवं दुर्गा मेहर के माध्यम से छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में याचिका दायर कर डीजीपी के आदेश को चुनौती दी है। याचिकाकर्ता ने कहा है कि वर्ष 2006 में जिला बस्तर में पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल के पद पर पदस्थ था। वर्ष 2006 में उसके विरूद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज होने पर उसे सेवा से निलंबित कर दिया गया था। Read More
शनिवार को अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के संद्धध महाविद्यालयों में एमए अर्थशास्त्र तृतीय सेमेस्टर की सेकेंड प्रश्नपत्र की परीक्षा थी। छात्र परीक्षा केन्द्र पहुंचे। इस दौरान सभी उत्तर पुस्तिका और प्रश्न पत्र मिले। परीक्षार्थियों ने जब अपना रोल नंबर उत्तरीपुस्तिका में भरकर प्रश्न पत्र खोला तो परेशान हो गए। क्योंकि जो भी सवाल उनके प्रश्न पत्र में दिए गए थे उनमें से एक भी प्रश्न उन्हें समझ नहीं आ रहा था। Read More
नाबालिग पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को आरोपित युवक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया। इसके साथ ही पुलिस ने मामले में सहयोग करने वाले आरोपित के फरार साथियों की भी तलाश शुरू कर दी है। Read More
मिनोचा कॉलोनी निवासी नेहा सचदेव पति बंटी सचदेव उम्र 37 वर्ष ने पुलिस में शिकायत की है कि 20 अक्टूबर 2023 की शाम पांच बजे उसके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से व्हाट्सऐप पर मैसेज आया। जिसमें पार्ट टाइम नौकरी देने की बात लिखी गई थी। मैसेज में लिखा गया था कि ऑनलाइन वेबसाइट पर कुछ टास्क करने होंगे। इससे कमीशन के रूप में उन्हें राशि मिलेगी। Read More
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को नारायणपुर स्थित रामकृष्ण आश्रम में आयोजित किसान मेला में पहुंचे। जहां पर बच्चों ने तीरंदाजी कौशल का प्रदर्शन किया। तीरंदाजी करने वाले मानुराम उसेंडी, आयतु पोड़ियाम, ऋषिका ध्रुव व अंजलि ध्रुव ने तीरंदाजी का जौहर दिखाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भी तीरंदाजी कर अपने बचपन के दिनों को याद किया। खुद भी तीरंदाजी करने पहुंच गए। Read More
दुनिया भर में निर्वासन में रह रहे तिब्बतियों द्वारा लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई 17 वीं निर्वासित तिब्बती संसद के सदस्य होने के साथ ही निर्वासित जीवन जी रहे है और तिब्बत के भीतर रह रहे 60 लाख से अधिक तिब्बतियों के प्रतिनिधि के तौर पर हम सरकार के सामने चीनी कम्युनिस्ट शासन द्वारा तिब्बती लोगों के समक्ष आने वाले सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों को लाना चाहते हैं। Read More
मतदाता सरोज चंद्रा व दिगंबर साहू ने हाईकोर्ट में दो अलग-अलग याचिका दायर की है। जिसमें एडवोकेट टीके झा के माध्यम से दायर याचिका में चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को आधार बनाया गया है। याचिक में बताया गया है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आयोग ने एक सर्कुलर जारी किया है। Read More
घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। सरगुजा जिले के थाना उदयपुर के गायत्री मंदिर के पास रहने वाले सुमित कुमार शाक्य बिलासपुर के कश्यप् कॉलोनी स्थित हॉस्टल में रहता है। वह बीएससी थर्ड ईयर का स्टूडेंट है। जानकारी के मुताबिक सुमित शुक्रवार की सुबह पांच बजे हॉस्टल से पुलिस ग्राउंड दौड़ने गया था। Read More
पेंड्रा हायर सेकेंडरी स्कूल के पूर्व छात्रों ने अपने अधिवक्ता के जरिए पेंड्रा नगर पंचायत द्वारा किए जा रहे कार्य का विरोध करते हुए व निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग को लेकर जनहित याचिका दायर की है। याचिका के मुताबिक नगर पंचायत पेंड्रा ने एक प्रस्ताव पारित कर स्कूल की जमीन पर सामुदायिक भवन निर्माण का निर्णय लिया है। Read More
तखतपुर के वार्ड नंबर 2 निवासी खिलेश्वर प्रसाद साहू तहसील बेलतरा के हल्का नंबर एक व दो में पटवारी के पद पर पदस्थ है। बीते एक फरवरी को कलेक्टर के निर्देश पर ग्राम लिम्हा में राजस्व पखवाड़ा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्रामवासियों के द्वारा ट्रक, हाइवा जैसी बड़ी गाड़ियों को लिम्हा टो प्लाजा से न जाकर ग्राम लिम्हा बस्ती के अंदर से होकर जाने की शिकायत मिली। Read More
वार्ड नंबर 63 अरविंद नगर निवासी सुशील कुमार मिश्रा ने एसपी से शिकायत की है कि मोहल्ले का निखिल यादव जिसकी उम्र 22 वर्ष है। उसके द्वारा दो स्कूली बच्चों को जबरदस्ती सिगरेट पिलाकर वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करता है। Read More
इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों को लेकर संगठन की पदाधिकारी से चर्चा की। सचिन पायलट झारसुगुड़ा एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से रायगढ़ पहुंचे। इस दौरान छत्तीसगढ़ की सीमा में कनकतुरा गांव में पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, उमेश पटेल, चंदन यादव ने उनका स्वागत किया। Read More
पूनम ने 2 फरवरी को पूनम पांडे के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्ट्रेस की मौत की खबर शेयर की गई। पूनम की अचानक मौत की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। पूनम पांडे के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए पोस्ट में लिखा है कि यह सुबह हमारे लिए कठिन है। आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने सर्वाइकल कैंसर के कारण अपनी प्यारी पूनम को खो दिया है। Read More
हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम सकेती निवासी संतोष निषाद का बेटा संदीप निषाद जो कि 21 वर्ष था वह कंप्यूटर एजुकेशन के फील्ड में मार्केटिंग का काम करता है। संदीप गुरूवार की सुबह अपनी बाइक क्रमांक सीजी-10बीएच-8278 में सवार होकर ऑफिस के काम से मस्तूरी तरफ गया था। वहां से काम निपटाने के बाद वह बिलासपुर लौट रहा था। Read More