INDORE NEWS. आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। पंचांग के अनुसार, सूर्योदय सुबह 06:40 बजे और सूर्यास्त शाम 05:39 बजे होगा। आइए इंदौर के संध्या ज्योतिष परामर्श केंद्र की ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा से जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और क्या है पंचांग की गणना…
मेष
आज का दिन आपके लिए महत्व रखता है। पिछले कुछ समय से जिस कार्य की योजना बना रहे थे, उसका शुभारंभ आज हो सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन के संकेत हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार के साथ समय सुखद बीतेगा।
वृषभ
आज का दिन शुभ है। परिवार में किसी नए सदस्य के आने का योग बन रहा है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। व्यापार में साझेदारों के सहयोग से आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। घर में धार्मिक आयोजन से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।
मिथुन
आज किसी महत्वपूर्ण कार्य के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा में सावधानी रखें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ सकती है। व्यापार में जोखिम लेने से बचें। परिवार में चल रहे मतभेदों का विरोधी फायदा उठा सकते हैं।

कर्क
आज व्यर्थ की भागदौड़ थकावट दे सकती है। मन बेचैन रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिक दबाव महसूस हो सकता है। व्यापार में लिया गया बड़ा निर्णय भविष्य में लाभ देगा। आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर दिखेगी लेकिन परिवार में मतभेद समाप्त होंगे।
सिंह
आज मानसिक उलझनें बढ़ सकती हैं। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव बढ़ेगा, परंतु आपकी समझदारी से समाधान भी निकल आएगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे और कोई नया निवेश संभव है। परिवार में सुखद समाचार मिलेगा तथा आपसी मतभेद दूर होंगे।
कन्या
आज का दिन सफलता लेकर आया है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिलेगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता बढ़ सकती है। व्यापार में आर्थिक मदद मिलने से लाभ होगा। परिवार में पुराना विवाद समाप्त होगा।

तुला
आज किसी महत्वपूर्ण कार्य के न होने से मन परेशान रह सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने से किसी से मदद मांगनी पड़ सकती है। व्यापार में गिरावट के योग हैं। परिवार में कोई अप्रिय घटना माहौल खराब कर सकती है
वृश्चिक
आज अत्यधिक भागदौड़ से शारीरिक थकान बढ़ेगी। मौसम के प्रभाव से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात आर्थिक लाभ दे सकती है। व्यापार में बड़ा निवेश करने से बचें। परिवार से जुड़ी कोई उलझन सामने आ सकती है।
धनु
आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। परिवार के लोग आपका साथ देंगे। व्यापार में साथियों के विरोध से नुकसान हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिलने के योग हैं।

मकर
आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। मित्रों और परिवार का आर्थिक सहयोग मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पत्नी का किसी से विवाद हो सकता है। बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंता बढ़ सकती है।
कुंभ
आज स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। नौकरी में अधिकारियों से मतभेद बढ़ सकते हैं। यात्रा करनी पड़े तो सावधानी बरतें। परिवार से सुखद समाचार मिलेगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
मीन
आज का दिन लाभदायक है। किसी करीबी व्यक्ति के माध्यम से कार्यक्षेत्र में बड़ा अवसर मिलेगा। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी और बच्चों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा। नया वाहन या मकान खरीदने की योजना बन सकती है।

आज का पंचांग
सूर्योदय- सुबह 06:40 बजे
सूर्यास्त- शाम 05:39 बजे
मास अमांत- मार्गशीर्ष
मास पूर्णिमांत- मार्गशीर्ष
तिथि- तृतीया
नक्षत्र- मूल
करण- गर
पक्ष- शुक्ल
योग- धृति
वार- रविवार
शुभ समय
अभिजित- दोपहर 11:49 बजे से 12:38 बजे तक
अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त- शाम 04:11 बजे से 05:00 बजे तक
राहु काल- शाम 04:22 बजे से 05:43 बजे तक

































