INDORE NEWS. आज दिनांक 8 नवंबर 2025 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। पंचांग के अनुसार, सूर्योदय सुबह 06:30 बजे और सूर्यास्त शाम 05:49 बजे होगा। आइए इंदौर के संध्या ज्योतिष परामर्श केंद्र की ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा से जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और क्या है पंचांग की गणना…
मेष
आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं, मित्रों से आर्थिक मतभेद संभव हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पारिवारिक सहयोग मिलेगा, पर किसी दुखद समाचार की संभावना है। व्यापार में हानि के संकेत हैं।
वृषभ
आज थकावट और स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। व्यापार धीमा चलेगा। सहकर्मियों से मतभेद हो सकते हैं, लेकिन जीवनसाथी का सहयोग मन को शांति देगा।
मिथुन
दिन खुशखबरी लेकर आएगा। नौकरीपेशा और व्यापारियों को लाभ मिलेगा। परिवार में शुभ कार्य होंगे। वाहन या नई वस्तु खरीदने के योग बन रहे हैं, हालांकि स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

कर्क
आज व्यस्तता के कारण थकान महसूस होगी। अपने या परिवार के सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। व्यापार में अवसर हाथ से निकल सकते हैं। संपत्ति से जुड़े विवाद संभव हैं।
सिंह
दिन व्यस्तता भरा रहेगा। मौसम के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। धन लेन-देन के मामले में सतर्क रहें। नौकरी में अधिकारी सहयोग देंगे। व्यापार में गिरावट संभव है।
कन्या
आज का दिन अनुकूल रहेगा। व्यापार के लिए धन प्राप्ति के योग हैं। नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में शुभ कार्य होंगे, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

तुला
आज भाग्य आपका साथ देगा। नई संपत्ति या बड़ा ऑफर मिल सकता है। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। पारिवारिक वातावरण शुभ रहेगा, हालांकि जीवनसाथी से हल्का मतभेद संभव है।
वृश्चिक
दिन तनावपूर्ण रह सकता है। परिवार में स्वास्थ्य और आर्थिक समस्या परेशान कर सकती है। व्यापार में नुकसान के संकेत हैं। संपत्ति संबंधी विवाद से दूर रहें।
धनु
उतार-चढ़ाव भरा दिन रहेगा। कार्यक्षेत्र में मतभेद संभव हैं। योजनाएं विफल हो सकती हैं। पारिवारिक जीवन में किसी दुखद समाचार की संभावना है।

मकर
आज व्यस्तता अधिक रहेगी, पर मेहनत रंग लाएगी। मित्रों से आर्थिक सहायता मिलेगी। व्यापार में प्रगति संभव है। घर में शुभ आगमन हो सकता है।
कुंभ
दिन शुभ रहेगा। परिवार में हर्ष का माहौल बनेगा। नौकरी व व्यापार में सफलता मिलेगी। नया वाहन या घर खरीदने का योग है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मीन
विरोधी सक्रिय रहेंगे, इसलिए सतर्क रहें। कार्य में बाधा आ सकती है। व्यापार में गिरावट के संकेत हैं। परिवार में संपत्ति को लेकर मतभेद हो सकते हैं।

आज का पंचांग
सूर्योदय- 06:30 AM
सूर्यास्त- 05:49 PM
मास अमांत- कार्तिक
मास पूर्णिमांत- मार्गशीर्ष
तिथि- तृतीया सुबह 07:37 बजे तक फिर चतुर्थी
नक्षत्र- मृगशिरा
करण-विष्टि और बव
पक्ष- कृष्ण
योग- शिव
वार- शनिवार
शुभ समय
अभिजित- दोपहर 11:44 बजे से 12:35 बजे तक
अशुभ समय
राहु काल- सुबह 09:11 बजे से 10:54 बजे तक
दुष्टमुहूर्त- सुबह 06:30 बजे से 07:22 बजे तक

































