NEW DELHI NEWS. अब भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने नई पहल शुरू की है। दरअसल, NHAI ने टोल प्लाजा पर लोगों को अधिक पारदर्शी तरीके से जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए साइनेज बोर्ड से जानकारी देने की शुरुआत की गई हैं। इसके तहत अब हर टोल प्लाजा पर स्थानीय मासिक पास और वार्षिक पास की पूरी जानकारी दिखाई जाएगी। एनएचएआई का मकसद लोगों के बीच जागरुकता फैलाना हैं।

इस साइनेज बोर्ड से जानकारी मिल सकेगी कि ये पास कहां से बनते हैं और इनकी कीमत और बनवाने की प्रक्रिया क्या है. ये सारी जानकारी साइनेज बोर्ड के माध्यम से टोल प्लाजा के एंट्री गेट, ग्राहक सेवा केंद्र के प्रवेश और निकास स्थानों पर लगाए गए हैं। इससे सभी आने-जाने वाले लोग इसी बढ़ी आसानी से देख सके।

NHAI ने जानकारी दी हैं कि, उनके इस कदम से लोगों के बीच स्थानीय मासिक पास और वार्षिक पास को लेकर जागरूकता बढ़ेगी। एनएचएआई की ओर से ये साइनेज बोर्ड हिंदी और स्थानीय भाषा में प्रदर्शित किए जाएंगे। साथ ही एनएचएचाई ने अपने सभी क्षेत्रीय कार्यालयों को निर्देश दिया है कि 30 दिनों के अंदर ये बोर्ड टोल प्लाजा पर लग जाने चाहिए।

इसके साथ ही दिन और रात दोनों ही समय में इसमें स्पष्ट जानकारी दिखाई देनी चाहिए। एनएचएआई इस जानकारी को राजमार्ग यात्रा मोबाइल एप्लिकेशन और एनएचएआई से संबंधित परियोजना वेबसाइटों पर भी अपलोड करेगी। देशभर में 25 लाख से अधिक वार्षिक पास जारी किए गए हैं। एनएचएआई का मानना है कि सुविधा के बारे में अभी भी काफी लोगों को जानकारी नहीं है।

मासिक स्थानीय पास के लिए जो लोग किसी भी टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर (या तय दूरी) के अंदर रहते हैं और अपने निजी वाहन से रोजाना सफर करते हैं। वे मासिक स्थानीय पास बनवा सकते है। पास बनवाने के लिए उन्हें अपना आधार कार्ड, गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट और स्थानीय आवासीय का प्रमाण देना होगा. जिसके बाद टोल प्लाजा हेल्पडेस्क से आपका मासिक पास बन जाएगा।
वहीं, वार्षिक पास के लिए आपको 3000 रुपए का वन टाइम भुगतान करना होगा। आप वार्षिक पास राजमार्गयात्रा ऐप, फास्टैग रिचार्ज के माध्यम से खरीद सकते है। वार्षिक पास के तहत आप एक साल या 200 बार टोल प्लाजा पर क्रॉस कर सकते हैं। वार्षिक पास केवल निजी वाहनों के लिए उपलब्ध है। टोल प्लाजाओं पर बोर्ड पर जानकारी प्रदर्शित करने से तेजी से लोग सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।




































