JOB NEWS. छत्तीसगढ़ के बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने महिला एवं बाल विकास विभाग के लिए अधीक्षक (बाल देखरेख संस्था) के 55 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती 7 अक्टूबर 2025 को घोषित की गई थी। इच्छुक उम्मीदवार 8 नवंबर 2025 की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर ही स्वीकार किए जाएंगे।
इस भर्ती में कुल 55 पद भरे जाएंगे। इनमें विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षण रखा गया है। कुछ पद स्थानीय छत्तीसगढ़ की महिलाओं और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए विशेष रूप से आरक्षित हैं। आवश्यकतानुसार पदों की संख्या में बदलाव संभव है। उम्मीदवार के पास समाज कार्य (MSW), समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, विधि (Law) विषयों में से किसी एक में स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री होना अनिवार्य है। बिना किसी शुल्क के 9 से 11 नवंबर 2025 तक फॉर्म में सुधार किया जा सकता है। 500 रुपये शुल्क के साथ 12 से 14 नवंबर 2025 तक एक बार सुधार संभव होगा।
यह पद राजपत्रित द्वितीय श्रेणी के अंतर्गत आता है। वेतनमान 9300 से 34800 रुपये (ग्रेड पे 4300 रुपये) के साथ महंगाई भत्ता और अन्य सरकारी भत्ते भी प्राप्त होंगे। आवेदन के समय उम्मीदवार की उम्र 1 जनवरी 2025 तक 21 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। छत्तीसगढ़ के स्थानीय उम्मीदवारों को 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट मिलेगी, यानी उनकी अधिकतम आयु 40 वर्ष हो सकती है। SC/ST/OBC और विधवा, तलाकशुदा व परित्यक्ता महिलाओं को भी 5 साल की आयु छूट मिलेगी। कुल मिलाकर अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
छत्तीसगढ़ के SC/ST/OBC (गैर क्रीमीलेयर) और स्थानीय दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये है। अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। सभी अभ्यर्थियों को पोर्टल शुल्क और GST भी अलग से देना होगा। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, अंबिकापुर (सरगुजा), जगदलपुर (बस्तर) में परीक्षा आयोजित की जाएगी।
दो चरणों में होगा चयन
लिखित परीक्षा – कुल 300 अंक
साक्षात्कार (इंटरव्यू) – कुल 30 अंक
लिखित परीक्षा
लिखित परीक्षा में कुल 150 प्रश्न होंगे, जिनमें दो भाग होंगे।