RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले होने वाली है। NHM कर्मचारियों को राज्य शासन ने दिवाली के पहले 5 प्रतिशत वेतन वृद्धि का तोहफा दिया है। 1 जुलाई 2023 से वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाएगा। शासन के आदेश में ये भी स्पष्ट कर दिया गया है कि जिन अधिकारियों-कर्मचारियों की सेवाएं 1 जुलाई 2023 तक एक साल की पूरी हो चुकी होंगी, उन्हीं को 5 प्रतिशत वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाएगा।
शासन के इस आदेश से करीब 1500 से ज्यादा कर्मचारियों को वेतन वृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। बता दें कि वेतन वृद्धि सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर एनएचएम के अधिकारियों-कर्मचारियों ने 33 दिनों की हड़ताल की थी।
उसी दौरान एनएचएच कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सहित 25 पदाधिकारियों को बर्खास्त किया गया था। हड़ताल समाप्ति के दौरान हुई चर्चा में बर्खास्त कर्मियों की बहाली का आश्वासन दिया गया था। इस वजह से बर्खास्त कर्मचारी बहाली का इंतजार कर रहे हैं।
इससे पहले हो चुकी है वेतनवृद्धि
मार्च 2024 में राज्य स्वास्थ्य मंत्री ने एनएचएम संविदा कर्मचारियों के लिए 27% वेतन वृद्धि की घोषणा की थी।
अगस्त 2025 से संविदात्मक कर्मचारियों ने नियमितीकरण, ग्रेड पे, वेतन वृद्धि आदि मांगों को लेकर हड़ताल की है।
सरकार ने “No work, no pay” नीति लागू करने की चेतावनी दी है हड़ताल जारी रखने वालों के लिए।
इसके बाद 10 अक्टूबर को 5 फीसदी वेतनवृद्धि की गई।