RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप द्वारा कर्मचारी के साथ कथित मारपीट को लेकर प्रदेश में सियासत गरमा गई है। अब इस मामले को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। आज कांग्रेस ने मंत्री केदार कश्यप के बंगले का घेराव किया।
आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री केदार कश्यप के फरसागुड़ा स्थित बंगले का घेराव किया। इस दौरान माहौल बेहद गरम हो गया और कांग्रेसियों ने मंत्री के कार्यालय में तोड़फोड़ कर दी। जिससे कार्यालय के मेन गेट का कांच टूट गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इधर रायपुर में भी कांग्रेसियों ने प्रदर्शन के दौरान पत्थराव किया। हालत इतनी बिगड़ गई कि पथराव के दौरान एक महिला पुलिसकर्मी को भी पत्थर लग गया।, जिससे महिला पुलिसकर्मी घायल हो गई।
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में वन मंत्री केदार कश्यप पर एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के साथ कथित मारपीट का आरोप लगा है। इस घटना में कर्मचारी का दावा है कि सर्किट हाउस में दरवाजा नहीं खोलने की बात पर मंत्री ने उनके साथ मारपीट की और अपमानजनक भाषा का उपयोग किया। इस मामले ने प्रदेश में तूल पकड़ लिया है, जिसके चलते कांग्रेस पार्टी ने आज, सोमवार को रायपुर में विरोध प्रदर्शन की कर रही है।


































