TILDA NEWS. राजधानी से सटे तिल्दा में आज यानी 25 जनवरी को बड़ा हादसा हो गया है। तिल्दा नेवरा के औद्योगिक क्षेत्र बरतोरी में स्थित संजय केमिकल फैक्ट्री में आग लगी है। इस भीषण आग से पेंट फैक्ट्री पूरी तरह खाक हो गई है। आग लगने से प्लांट में दो घंटे से भारी ब्लास्टिंग जारी है। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। इस आग के चपेट में आने से 2 मजदूर भी घायल हो गए हैं।
इस घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत की जा रही है। फैक्ट्री ने भीषण आग लगने से बारी-बारी ब्लास्ट हो रहा है। आग की लपटें दूर तक दिखाई दे रहा है। इससे आसपास के लोग सहम गए हैं।
ये भी पढ़ें: रेलवे ग्रुप-D के लिए इतने हजार पदों पर करेगी भर्ती, इस बार 10वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन
जानकारी के मुताबिक शनिवार को बरतोरी स्थित संजय केमिकल पेंट प्लांट में भीषण आग लग गई। दरअसल, घटना सुबह करीब साढ़े 7 बजे की है। प्लांट में मजदूर ड्यूटी पर आ रहे थे। इस दौरान वहां पर एक केमिकल से भरा हुआ टैंकर खाली हो रहा था। एक मजदूर उसे पाइप के सहारे ड्रम में डाल रहा था।
ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के लिए वंदे भारत का इंतजार खत्म, दुनिया के सबसे ऊंचे पुल से होकर गुजरेगी ट्रेन
ये भी पढ़ा: आखिर मारा गया बेरहम हत्यारा नईम, आइये जानते हैं क्या था अपराध?
इस दौरान वॉल्व के पास अचानक आग उठने लगी। जो तेजी से पूरे पाइप में फैल गई। इससे मजदूर का पैर और चेहरे का हिस्सा झुलस गया। रायपुर के निजी अस्पताल में घायल को भर्ती कराया गया है। इसके अलावा एक अन्य मजदूर को हल्की चोटें आई हैं।