KAWARDHA NEWS. कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड के तीन विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा परिवारों के छह सदस्यों को 26 जनवरी 2025 को देश की राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ में आयोजित 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मिलित होने का अवसर दिया गया है। यह अवसर न केवल इन परिवारों के लिए, बल्कि पूरे जिले के लिए गौरव और सम्मान का पल होगा।

ये भी पढ़ें: Breaking: पत्रकार मुकेश चंद्राकर का अस्थियां बिखरी मिलीं, विसर्जन से पहले टूटा मिला कलश
बता दें कि महामहिम राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू के विशेष आमंत्रण पर विशेष पिछड़ी जनजति बैगा परिवार के तीन परिवारों को आमंत्रित किया गया है, जिसमें ग्राम पंचायत कादावनी के आश्रित ग्राम पटपरी की जगतिन बाई बैगा और उनके पति फूल सिंह बैगा, ग्राम तेलियापानी के तीतरी बाई बैगा और पति बुध सिंह बैगा, और ग्राम तेलियापानी के ही बाली बाई बैगा, पति सोनू राम बैगा कुल छः बैगा सदस्य है जिन्हें दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मिलित होने का गौरव प्राप्त होगा।

आपको बता दें कि विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा परिवारों को दिल्ली प्रवास के दौरान राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के साथ आयोजित विशेष रात्रि भोज में सम्मिलित होने का भी सम्मान प्राप्त होगा। साथ ही संसद भवन और राष्ट्रपति भवन और भी अन्य ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें: ज्यादा हेकड़ी में रहोगे तो बाहर फेंकवा देंगे, विवादित बयान पर मंत्री लखन लाल देवांगन ने दी सफाई
दरअसल 2024 की दीपावली के पहले तक इन परिवारों के घरों में अंधेरा था। बिजली की सुविधा से वंचित इन बैगा परिवारों की समस्याओं को दूर करने के लिए जिला कलेक्टर गोपाल वर्मा ने 24 अक्टूबर 2024 को ग्राम पंचायत कादावनी के मजराटोला पटपरी में जन चौपाल लगाई थी। इस दौरान उन्होंने क्रेडा विभाग को निर्देश दिया कि ग्राम पटपरी के सभी 25 घरों को सौर ऊर्जा संयंत्र से विद्युतीकृत किया जाए। क्रेडा विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, प्रत्येक घर में 300 वॉट क्षमता के सोलर होम लाइटिंग सिस्टम लगाए। दीपावली के पहले ही इन घरों में पहली बार रोशनी पहुंची, जिससे इन परिवारों के जीवन में उजाला आया।






































