RAIPUR NEWS. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज सीएम निवास में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने मुलाकात की। दोनों के बीच राज्य में निवेश को बढ़ावा देने, सांस्कृतिक पहलुओं और आर्थिक संभावनाओं पर गहन चर्चा की। मुख्यमंत्री साय ने उन्हें छत्तीसगढ़ में हो रहे विकास कार्यों और नई औद्योगिक नीति से निवेशकों के लिए बने अनुकूल वातावरण के बारे में विस्तार से बताया।

सीएम साय ने कहा कि हमारा राज्य वैश्विक निवेशकों के लिए खुला है और यहां हर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विकास हो रहा है। अमेरिका जैसे मित्र राष्ट्रों का सहयोग हमारे लिए गौरव की बात है। चर्चा के दौरान राजदूत गार्सेटी ने कहा छत्तीसगढ़ बिजली उत्पादन के क्षेत्र में सरप्लस स्टेट है। यहां ऊर्जा, रक्षा, लॉजिस्टिक्स, आईटी और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में निवेश की अपार संभावनाएं हैं।
ये भी पढ़ें: पोरबंदर में जमीन से टकराते ही ध्रुव हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन लोगों की मौत…नियमित उड़ान के दौरान हादसा

राजदूत ने कहा, हम छत्तीसगढ़ में विभिन्न अमेरिकी कंपनियों के निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में मिलकर काम करेंगे। छत्तीसगढ़ वैश्विक निवेशकों के लिए एक महत्वपूर्ण डेस्टिनेशन बन सकता है। गार्सेटी ने मुख्यमंत्री को 2028 में अमेरिका में आयोजित होने वाले ओलंपिक खेलों में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया।
ये भी पढ़ें: अबूझमाड़ मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर, जवान भी शहीद, CM साय ने कहा-नक्सलवाद खात्मे तक लड़ाई जारी रहेगी

इससे पहले जब मुख्यमंत्री ने उनसे पूछा कि आप चाय या कॉफी क्या लेना पसंद करेंगे, तब राजदूत गार्सेटी ने कहा कि आई लव चाय और मुख्यमंत्री के साथ चाय का आनंद लिया।
ये भी पढ़ें: BCCI में छत्तीसगढ़ को मिलेगा बड़ा पद…प्रभतेज भाटिया बनेंगे कोषाध्यक्ष, जानिए कब होगी घोषणा

ये भी पढ़ें: पेट्रोल टैंकर और ट्रेलर की भिड़ंत में जिंदा जले ड्राइवर-हेल्पर, बची तो केवल हड्डियां





































