BHOPAL. : पौष माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि आज यानी 27 दिसंबर को दिन भर है। कैसा रहेगा शुक्रवार को 12 राशियों का भाव बता रहे हैं भोपाल के ज्योतिषाचार्य पंडित सांध्यदीप काशिव
ये भी पढ़ें: पूर्व PM मनमोहन सिंह का निधन, दिल्ली AIIMS में ली अंतिम सांस, PM मोदी, सोनिया गांधी ने जताया दुख
मेष: घर में खुशहाल माहौल रहेगा, परिवार की मददम से व्यक्तिगत कार्यों में सही निर्णय लें। व्यापारियों को अच्छा लाभ होगा।
उपाय: पीपल के पेड़ को जल अर्पित करें।
वृषभ: स्वास्थ्य में कुछ परेशानियां हो सकती हैं। करियर के लिए नई रणनीति बनाने से पहले सही समय का इंतजार करें। परिवार में तनाव का माहौल रहेगा।
उपाय: नदी में दीपक प्रवाहित करें।
मिथुन: कार्यशैली की सराहना होगी और सम्मान मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को वेतनवृद्धि, बोनस या पदोन्नति मिल सकती है।
उपाय: बहते पानी में जौ प्रवाहित करें।
कर्क: कारोबार और करियर से जुड़ी सभी दुविधाएं समाप्त होंगी। परिवारिक समस्याएं हल होंगी, लेकिन आमदनी में रुकावट हो सकती है।
उपाय: गायत्री मंत्र का जाप करें।
ये भी पढ़ें: क्रेडिट कार्ड यूजर्स की छोटी सी लापरवाही करा सकती है बड़ा नुकसान, सुप्रीम कोर्ट ने किया बड़ा बदलाव
सिंह: पुराने रिश्तों से लाभ होगा, प्रोफेशनल सफलता के साथ आमदनी में वृद्धि और रुका हुआ पैसा मिल सकता है।
उपाय: मां भगवती की पूजा करें।
कन्या: परिवार के किसी सदस्य की मदद से संपत्ति संबंधित विवाद हल होंगे। दांपत्य जीवन में सुधार आएगा और सही निर्णय लिए जाएंगे।
उपाय: सूर्य को अघ्र्य दें।
तुला: बेवजह विवादों से बचें और वरिष्ठों के कार्यों में तत्पर रहें, अन्यथा परेशानी हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
उपाय: 51 बार गायत्री मंत्र का जाप करें।
वृश्चिक: कारोबार और नौकरी में सुगमता से कार्य पूरे होंगे। रिश्तेदारों से संबंध सुधरेंगे और आर्थिक परेशानियां कम होंगी।
उपाय: भगवान शंकर की पूजा करें।
धनु: बौद्धिक क्षेत्र में आपकी सराहना होगी। नौकरी में उन्नति के अवसर हैं, लेकिन शारीरिक और मानसिक थकान से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।
मकर: आज किसी नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। रुके हुए कार्यों में तेजी आएगी और विरोधियों को पराजय का सामना करना पड़ेगा।
उपाय: श्री सूक्तम का पाठ करें।
कुंभ: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और परिवार का सहयोग मिलेगा। लेकिन प्रॉपर्टी और व्यवसाय से जुड़ी किसी नई योजना को शुरू न करें।
उपाय: श्री गणेश को सिंदूर अर्पित करें।
मीन: किसी भी निर्णय से पहले परिवार की सलाह लें, विशेषकर प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेजों पर साइन करने से पहले ध्यान दें। शाम तक सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
उपाय: घर की देहली की पूजा करें।
नोट: ज्योतिष और पंचांग से संबंधित यदि कोई जानकारी चाहते हैं तो मोबाइल नंबर- 9977910081 पर संपर्क करें।