BHOPAL. 9 दिसंबर को मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि सोमवार का दिन है। अष्टमी तिथि सुबह 8 बजकर 3 मिनट तक रहेगी, उसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। सिद्धि योग रहेगा।

ये भी पढ़ेंः चपरासी ने कायम की मिसाल… जिस दफ्तर में उठाते थे फाइलें, उसी में बन गए कमिश्नर साहब!
मेष
आज स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शुभ समाचार मिलेगा। व्यवसाय में लाभ, पर अनावश्यक खर्च से बचें।
उपाय: नदी में जौ प्रवाहित करें।
वृषभ
व्यवहार संयमित रखें, नए संपर्क लाभ देंगे। आय में वृद्धि के योग हैं।
उपाय: भगवान शंकर का जलाभिषेक करें।
मिथुन
खुद को समय दें। कार्य सफलता पूर्वक होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
उपाय: ज्योतिर्लिंग का दर्शन करें।
कर्क
काफी परिश्रम करना पड़ सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। लाभ मिलने की संभावना।
उपाय: पक्षियों को बाजरा डालें।

सिंह
मानसिक तनाव हो सकता है। वाणी संयमित रखें। परिवार संग मंदिर जाएं।
उपाय: शिव महिम्न स्त्रोत का पाठ करें।
कन्या
भाग्य साथ देगा। धन लाभ और नए कार्यों के योग हैं। परिवार में सामंजस्य रहेगा।
उपाय: अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
तुला
यश और सफलता मिलेगी। संतान से शुभ समाचार प्राप्त होगा। परिवार सहयोग देगा।
उपाय: खाने की वस्तुओं का दान करें।
वृश्चिक
तनाव हो सकता है। विचारों का आदान-प्रदान संभलकर करें।
उपाय: कनकधारा स्त्रोत का पाठ करें।

ये भी पढ़ेंः स्टोर कीपर ने IMA चेयरमैन को पद से था हटाया, HC ने लगाई रोक, जानें मामला
धनु
प्रॉपर्टी के फैसले में लाभ होगा। परिवार की बातों को नजरअंदाज न करें।
उपाय: शनि देव को दीपक लगाएं।
मकर
दुविधा से बचें। कर्म करें, तभी सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय: पवित्र नदी में नारियल चढ़ाएं।
कुंभ
बिजनेस में लाभ। अधीर न हों। सफलता धीरे-धीरे मिलेगी।
उपाय: दक्षिण दिशा में दीपक जलाएं।
मीन
प्रतियोगिता और नए कार्यों में सफलता मिलेगी। यात्रा के लिए शुभ दिन।
उपाय: राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।
नोट: ज्योतिष और पंचांग से संबंधित यदि कोई जानकारी चाहते हैं तो मोबाइल नंबर- 9977910081 पर संपर्क करें।

































