संजीव कुमार सोनी
JHANSI NEWS. झांसी मेडिकल कॉलेज में देर रात वार्ड में आग लग गई। इससे यहां भगदड़ मच गई। आनन फानन में लोग अपने अपने बच्चों को बैड से उठाकर भागने लगे। गर्भवती महिलाओं को भी परिजन लेकर दौड़े। सूचना पर पुलिस और दमकल गाड़िया सहित जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गया। आग लगने के बाद मेडिकल कॉलेज बिजली बंद कर दी गई। इससे अंधेरा पसर गया। सभी जगह धुआं फैल गया, जिसके चलते कुछ दिखाई नहीं दे रहा था।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात करीब ग्यारह बजे अचानक मेडिकल कॉलेज के स्त्री रोग प्रसूता विभाग से चीख पुकार के साथ लोग अपने अपने नव जात बच्चों को बैड से उठाकर बाहर भागने लगे। लोगों का कहना था काफी धुंआ हो रहा है। आग लगी हुई है। घटना की सूचना मिलने पर तत्काल फायर बिग्रेड और पुलिस टीम के साथ प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया और बचाव कार्य शुरू किया।
ये भी पढ़ें : जशपुर में महिला सरपंच को हटाना पड़ा महंगा, SC ने CG सरकार पर लगाया जुर्माना, सरपंच को भी किया बहाल
वही मेडिकल कॉलेज प्रशासन और जिला प्रशासन भी मौके पर है। बताया जा रहा है कि धुआं के चलते कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। वहीं खबर सूत्रों से मिली है कि इस आगजनी की घटना ने मशीनों तथा वार्ड में भर्ती आधा दर्जन से अधिक नवजात की मौत हो गई है। आग इतनी भयानक है कि अन्य नवजातों को बचाने के लिए दमकल, पुलिस, मेडिकल प्रशासन, जिला प्रशासन वार्ड के खिड़कियों के शीशे दरवाजे तोड़कर उन्हें बचाने का प्रयास कर रहे है।
CM योगी आदित्यनाथ ने जताया दु:ख
झांसी मेडिकल कॉलेज के प्रसूति वार्ड में लगी आग और इसकी चपेट में आने से हुई नवजातों की मौत पर दु:ख जताया है। उन्होंने स्वास्थ्य सचिव को मामले को गंभीरता से देखने के निर्देश दिए हैं। संभावना जताई जा रही है कि स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य सचिव झांसी पहुंच सकते हैं।
https://x.com/myogiadityanath/status/1857492274902413624

झांसी मेडिकल काॅलेज में आग के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया ट्वीट।