GARIYABAND NEWS. गरियाबंद के छुरा थाना क्षेत्र में एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। महिला की संदिग्ध लाश मिली थी। इस मामले में पुलिस ने बताया कि मृतका खेम बाई का हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसका पति गोविंद ध्रुव ही है।
ये भी पढ़ेंः BREAKING: सीएम साय छत्तीसगढ़ ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष चुने गए… ये भी चुने गए निर्विरोध
दरअसल, 27 सितंबर की दरम्यानी रात पति पत्नी के बीच शारीरिक संबंध बनाने को लेकर विवाद हुआ था। पति की इच्छा दोबारा शारीरिक संबंध बनाने की थी। लेकिन पत्नी इसके लिए तैयार नहीं थी और इस बीच विवाद के बाद हाथापाई हुई। आवेश में आकर पति ने पत्नी का गला दबा दिया। जिससे पत्नी की मौत हो गई।
इसके बाद 28 सितंबर की सुबह पति अपनी करतूत को छिपाने के लिए अंतिम संस्कार के लिए जल्द बाजी कर रहा था। लेकिन महिला के मायके वालों की सूचना पर पुलिस ने जांच किया। तब जाकर हत्या का खुलासा हुआ।
ये भी पढ़ेंः नक्सलियों के लगाए IED को डिफ्यूज करते समय ब्लास्ट, चपेट में आने से 5 CRPF जवान घायल
इस मामले में जानकारी देते हुए एसडीओपी गरियाबंद निशा सिन्हा ने बताया कि आज शव का पीएम कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं गरियाबंद की अन्य खबर में पत्नी ने पति की मौत का राज खुद खोल दिया है। कोतवाली क्षेत्र के गुजरा गांव में 8 माह पहले ग्राम के सिरहा (पुजारी) रोमन सिंह की मौत हो गई थी। लेकिन मौत सामान्य नहीं बल्कि उसकी हत्या हुई थी। इस राज से पर्दा मृतक सिरहा की पत्नी लक्ष्मी ध्रुव ने ही गांव वालों के सामने उठा दिया। उस हत्या में वह स्वयं और गांव के रहने वाले उसके प्रेमी भीखम सिंह के शामिल होने की बात बताकर सबको हैरानी में डाल दिया। इस खुलासे के बाद भीखम को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो उसने हत्या करना कबूल लिया।
दरअसल, 12 जनवरी 2024 को आरोपी भीखम मृतक की पत्नी के साथ अवैध संबंध बनाते मृतक पुजारी रोमन ने देख लिया था। आरोपी ने प्रेमिका के साथ मिलकर उसके पति को गमछे से गला घोटकर मार दिया। उस समय इसे सामान्य मौत बता कर अंतिम संस्कार कर दिया गया था। लेकिन आठ महीने बाद जब आरोपी ने मृतका के पत्नी को अपनाने से इंकार कर दिया तो उसने हत्या के राज से पर्दा उठा दिया । पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। और शव का दोबारा खनन कर पीएम करा रही है।