रायपुर। दिल्ली में किसान आंदोलन की तर्ज पर छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में किसान अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन पर है। किसानों का बेमुद्दत प्रदर्शन 3 जनवरी से शुरू हुआ। इस प्रदर्शन में नवा रायपुर के 40 से अधिक किसान प्रदर्शन में शामिल है। यह किसान अपने साथ राशन का सामान लेकर पहुंचे है। यहां प्रतिदिन दो हजार से अधिक किसानों भाईयों और बहनों के लिए खाना बनाया जा रा है। दो हजार से अधिक लोगों के लिए चाय, नाश्ता, खाना, रात का खाना इन सब की तैयारी के लिए अलसुबह से भठ्ठा जल जाता है।

चाय नास्ता के बाद बनता है भोजन
प्रदर्शनकारी किसानों के लिए अलसुबह जलने वाले भठ्ठे में सबसे पहले चाय तैयार की जाती है। फिर नास्ता और भोजन की तैयारी होती है। चूंकि आंदोलन किसानों का इसलिए खाने की कमान भी इन किसान भाईयों के घर की महिलाओं ने संभाल रखी है। सभी के सहयोग से लोगों के लिए भोजन बनता है।
सब्जी काटती है प्रदर्शनकारी महिलाएं
प्रदर्शन में शामिल महिलाए बारी–बारी से सब्जी काटना, भाजियों को सुधरना सहित अन्य कार्य करती है। चावल धोना, दाल धोना, बर्तनों की सफाई भी इन्हीं के जिम्मे है। यहां के किसानों को प्रदर्शन काफी हद तक दिल्ली के किसानों की तर्ज पर है।




































