BILASPUR. कांग्रेस के फरार नेता तैयब हुसैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुई है। तैयब को जमानत आवेदन पेश करने से पहले जिला पुलिस के सामने पेश होने का निर्देश दिया गया था। तैयब हुसैन पिछले कई महीनों से धारा 306 के तहत फरार चल रहे थे। पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी।
बता दें, तैयब हुसैन पर दो अलग-अलग आत्महत्या के मामलों में धारा 306 के तहत अपराध दर्ज है। पहला मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। जिसमें सिद्धांत नागवंशी नामक युवक ने आत्महत्या की थी।
ये भी पढ़ेंः फूड प्रोसेस फैक्ट्री में लगी भीषण आग, खाक हुआ लाखों का माल
इस मामले में तैयब और उनके सहयोगी अकबर खान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया था। दूसरा मामला सरकण्डा थाना क्षेत्र का है। जहां रजब अली की मौत के बाद आत्महत्या के लिए उकसाने का अपराध दर्ज किया गया था।
इन दोनों ही मामलों में पुलिस ने अकबर खान को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था और वह अभी जमानत पर बाहर है। तैयब हुसैन जो अब तक फरार थे उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया लेकिन कोर्ट ने उन्हें जिला पुलिस के सामने पेश होने का निर्देश दिया था।
ये भी पढ़ेंः बेटे की मौत के गम को सहन नहीं कर पायी मां, फांसी लगा कर दी जान
इन दोनों आत्महत्या के मामलों के अलावा तैयब हुसैन व अकबर खान के खिलाफ सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एट्रोसिटी एक्ट के तहत भी मामला दर्ज है। इस मामले में फरियादी बंजारे की शिकायत पर अपराध कायम किया गया था। एट्रोसिटी के इस मामले में भी पुलिस ने तैयब को गिरफ्तार कर लिया है।