NEW DELHI. आंध्रप्रदेश में सीएम चंद्रबाबू नायडू ने तीन अफसरों पर बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, मुंबई की मशहूर एक्ट्रेस-मॉडल कादंबरी जेठवानी ने शोषण आरोप लगाया, जिसके बाद आंध्र प्रदेश के 3 IPS अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। तीनों अधिकारियों पर एक्ट्रेस के उनके खिलाफ दर्ज केस की जांच किए बिना गिरफ्तार करने और उन्हें व उनके परिवार के परेशान करने के आरोप हैं। जांच में तीनों के खिलाफ एक्ट्रेस का उत्पीड़न करने के आरोप साबित हुए, जिसके चलते इन्हें निलंबित कर दिया गया।

निलंबित किए गए अधिकारियों के नाम पूर्व खुफिया एजेंसी प्रमुख पी. सीताराम अंजनेयुलु (DG रैंक), विजयवाड़ा के पूर्व पुलिस कमिश्नर क्रांति राणा टाटा (IG रैंक) और पूर्व डिप्टी कमिश्नर (विजयवाड़ा) विशाल गुन्नी (SP रैंक) हैं। सीताराम 1992 बैच के अधिकारी हैं। इनके खिलाफ TDP विधायक राजू की शिकायत पर आंध्र प्रदेश की गुंटूर पुलिस ने जुलाई महीने में आपराधिक साजिश रचने, हत्या का प्रयास करने और धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया था।
ये भी पढ़ें: Indian Army में जुड़ने का मौका…18 सितंबर से सेना में भर्ती के लिए कर सकेंगे आवेदन, इस वेबसाइट पर मिलेगी पूरी जानकारी
बताया गया कि 2 अफसर पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के करीबी हैं। तीनों को चंद्रबाबू नायडू के मुख्यमंत्री बनने के बाद कई दिन नई पोस्टिंग के लिए इंतजार करना पड़ा था। यह तीनों अधिकारी उन 16 IPS अफसरों की सूची में शामिल थे, जिन्हें एक नोटिस जारी करके बिना किसी पोस्टिंग के दिन में 5 बार DIG ऑफिस में रिपोर्ट करने का ऑर्डर दिया गया था। एक बार फिर यह तीनों अफसर अपने नए कारनामे को लेकर सुर्खियों में हैं।
ये भी पढ़ें: स्त्री 2 के साथ GOAT ने भी बॉक्स ऑफिस में जमाई धाक, द बकिंघम मर्डर्स को पीछे छोड़ कमाई का बनाया रिकॉर्ड…जानें कलेक्शन
विस्तार से जानिए इन अधिकारियों के बारे में
पी. सीताराम अंजनेयुलु: पूर्व खुफिया एजेंसी प्रमुख और डीजी रैंक के अधिकारी। सीताराम के खिलाफ पहले भी आपराधिक साजिश, हत्या के प्रयास और धमकी देने के आरोप में केस दर्ज हुआ था। उन्होंने YSRCP सरकार के दौरान कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है।
क्रांति राणा टाटा: विजयवाड़ा के पूर्व पुलिस कमिश्नर और IG रैंक के अधिकारी। वे 2004 बैच के IPS अधिकारी हैं और विधानसभा चुनाव के दौरान विवादित घटनाओं के बाद पदमुक्त कर दिए गए थे।
विशाल गुन्नी: पूर्व डिप्टी कमिश्नर (विजयवाड़ा) और 2010 बैच के IPS अधिकारी। फरवरी 2024 में उन्हें विशाखापत्तनम रेंज का DIG बनाया गया था।
ये भी पढ़ें: अमेरिका में Donald Trump पर फिर जानलेवा हमला, मस्क बोले-हैरिस व बाइडेन की हत्या का प्रयास नहीं हो सकता
जानिए कौन है कादंबरी जेठवानी और उनके आरोप?
कादंबरी जेठवानी साउथ की अभिनेत्री और डॉक्टर हैं। उन्होंने अपने फिल्म कॅरियर की शुरुआत ‘साड्डा अड्डा’ से की। हिंदी, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और पंजाबी भाषाओं की फिल्मों में अपनी छाप छोड़ी है। कादंबरी की बहु-भाषाई फिल्म भूमिकाओं ने उन्हें दर्शकों के बीच खास पहचान दिलाई है। हाल ही में कादंबरी खुद के साथ हुए कथित मिसबिहेव के कारण चर्चाओं में हैं। कादंबरी ने गंभीर लगाते हुए कहा है कि उनकी गिरफ्तारी और मिसबिहेव के मामले में तीन आईपीएस अधिकारियों ने लापरवाही बरती। उन्होंने और उनके परिवार ने लगभग 40 दिनों तक गैरकानूनी हिरासत और मानसिक तथा शारीरिक प्रताड़ना का सामना किया।








































