BHOPAL. 14 अगस्त को श्रावण शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और बुधवार का दिन है। नवमी तिथि बुधवार सुबह 10 बजकर 25 मिनट तक रहेगी, उसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी। 14 अगस्त को शाम 4:06 बजे तक इंद्र योग रहेगा। साथ ही बुधवार दोपहर 12:13 बजे तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र लग जाएगा। दिशाशूल – उत्तर दिशा। राहुकाल: दोपहर 12.25 से दोपहर 2.02 तक
मेष : आज किसी बात काे जबरन तवज्जो न दें। समस्या के चलते मन पर तनाव बढ़ सकता है। वाद-विवाद बढ़ सकता है। रुके कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें। अपनी इच्छाशक्ति को मजबूत बनाकर रखें।
उपाय: नवार्ण मंत्र का जाप करें
शुभ अंक:-7, शुभ रंग:- केसरिया।
वृषभ : किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग। भवन, वाहन की खरीदी की योजना बन सकती है। समय पर कार्य करने का प्रयास करें। उपाय: मंदार के पत्ते हनुमानजी को अर्पित करें।
शुभ अंक:-9, शुभ रंग:- स्लेटी
मिथुन : भाग्योदय के अवसर बन सकते हैं, लेकिन किसी तरह का निर्णय सोच-समझकर ही लें। रुके कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें। मन में कुछ नया करने का उत्साह रहेगा। अवसरों को पहचानने की कोशिश करें।
उपाय: महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें
शुभ अंक:-7, शुभ रंग:-ऑरेंज
कर्क : किसी भी बात को तूल न दें। खर्च पर नियंत्रण रखें। सही-गलत को लेकर मन में ज्यादा चिंतित न रहें। व्यक्तिगत समस्या बढ़ सकती है। खुद को केंद्रित करें।उपाय: गणेशजी को दुर्वा अर्पित करें।
शुभ अंक: 5, शुभ रंग: लाल
ये भी पढ़ेंः सहकारी शक्कर कारखाना प्रबंधन के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुलिस के साथ झूमाझटकी
सिंह : स्थितियां आपके नियंत्रण में हैं। प्रेम-प्रसंग में सफलता के योग। भाग्य भरोसे कोई भी निर्णय न छोड़ें। वाहन खरीदी की योजना बन सकती है।
उपाय: शिवजी को चने की दाल अर्पित करें
शुभ अंक:-8, शुभ रंग:- नीला
कन्या : अपनों से मेलजोल बढ़ सकता है। सुनी-सुनाई बात पर विश्वास न करें। अनुभवी व्यक्ति से भेंट हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में भी कुछ नया हो सकता है।उपाय: श्री सूक्तम का पाठ करें
शुभ अंक:-3, शुभ रंग:- आसमानी
तुला : शारीरिक समस्या में सुधार के योग। व्यवहारिक निर्णय लें। आलस्यता के चलते कार्य हाथ से निकल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार। काम को समय पर पूर्ण करें। उपाय: शिव महिम्न स्त्रोत का पाठ करें
शुभ अंक:-1, शुभ रंग:- बैंगनी
वृश्चिक: अधिक खर्च के चलते मन में तनाव रहेगा। रुके कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें। मान-सम्मान में वृद्धि।
उपाय: राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करिए
शुभ अंक:-2, शुभ रंग:- ग्रे
ये भी पढ़ेंः हाईकोर्ट ने सड़कों की स्थिति को लेकर लगा दी अफसरों की क्लास, मांगा व्यक्तिगत हलफनामा
धनु : जवाबदारी बढ़ सकती है। सुनी-सुनाई बात पर विश्वास न करें। अनुभव के आधार पर निर्णय लें। आज हर निर्णय लेने में शंका का सामना करेंगे
उपाय: पुरुष सूक्त का पाठ करें
शुभ अंक:-4, शुभ रंग:- हरा
मकर : रुके कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें। बिना कारण मन में तनाव बढ़ सकता है। अनुभवी व्यक्ति से भेंट करें।
उपाय: श्रीयंत्र की पूज करें
शुभ अंक:-6, शुभ रंग:- सफेद
कुंभ : पारिवारिक समस्या में सुधार के योग। लाभ के अवसर बन सकते हैं। समस्या के चलते मन में तनाव बढ़ सकता है।
उपाय: ऊं हं हनुमते नम:
शुभ अंक:-2, शुभ रंग:- पीला
मीन : रुके कार्यों को लेकर मन में चिंता बढ़ सकती है। अपनों से मेलजोल बढ़ सकता है। स्वास्थ्य में सुधार के योग।
उपाय: ऊँ दुर्गादेव्यै नमः
शुभ अंक:-7, शुभ रंग:- काला
किसी भी प्रकार के संशय या ज्योतिष संबंधी समस्या के समाधान के लिए आप पं. शास्त्री सांध्यदीप काशिव-नंबर 9977910081 पर संपर्क कर सकते हैं.