SAKTI. सर्व ब्राम्हण समाज की ओर से भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर धूमधाम से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वैदिक विधियों से पूजा-अर्चना करते हुए भगवान परशुराम के जयकारे लगाए। भव्य भंडारा के माध्यम से महाप्रसाद का वितरण किया गया। इतना ही नहीं शाम के समय भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो शहर के मुख्यमार्गों से होकर गुजरी।
बता दें, सक्ती में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव सर्व ब्राम्हण समाज ने धूमधाम से मनाया। इस कार्यक्रम में खास तौर पर बलौदा बाजार से पंडित सुरेन्द्र शर्मा पहुंचे। उन्होंने कहा कि हम सभी की एकजुटता काफी आवश्यक है।
ब्राम्हण समाज को मजबूत बनाने के लिए हम सभी को प्रयास करना बहुत जरूरी है। इस भव्य आयोजन के लिए उन्होंने समिति व सर्व ब्राम्हण समाज के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।
समाज के अध्यक्ष दिगंबर प्रसाद चौबे ने कहा कि हम लगातार समाज के उत्थान के लिए कार्य करते रहेंगे और जहां भी जिस समाज को जरूरत होगी हम खड़े रहेंगे।
इस अवसर पर डॉ.डीडी मिश्रा, राधेश्याम शर्मा, राजेश शर्मा, देवेन्द्रनाथ अग्निहोत्री, रमेश तिवारी, राकेश द्विवेदी, उमेश शर्मा, मुकेश शर्मा, मदनलाल शर्मा, हरिओम शर्मा, मधुसुदन शर्मा, राजेश शर्मा, सुमित शर्मा, विशाल शर्मा, धीरत शर्मा, विकास तिवारी, आकाश शर्मा, अजय शर्मा, अभिषेक शर्मा, बंटी शर्मा,
हरीश दुबे, चंद्रप्रकाश तिवारी, रविन्द्र मिश्रा, रितेश शर्मा, सुधीर शर्मा, राज शर्मा, विष्णु शर्मा, तेज प्रकाश उपाध्याय, विनोद पांडेय, राहुल शर्मा, कमल शर्मा सहित बड़ी संख्या में ब्राम्हण समाज के सदस्य उपस्थित रहे।