BILASPUR. शादी के सात वचन में एक वचन साथ निभाने व साथ देने को पत्नी ने ऐसा गाठ बांध लिया कि बुरे काम में भी पति का साथ देने लगी। इस साथ देने के चक्कर में अब पति के साथ पत्नी को भी जेल की हवा खानी पड़ेगी। दरअसल मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है जहां पर घर के तल घर में शराब बनाकर बेचने की जानकारी हुई। जब पुलिस ने घर मे दबिश दिया तो पता चला कि इस काम में पत्नी भी पति का साथ दे रही थी। अब दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के पास से 300 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त किया है।

बता दें, मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है। इसके अंतर्गत आने वाले ग्राम जाली में भारी मात्रा में अवैध शराब होने की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची।

यहां ग्राम जाली निवासी दीपक कुमार नेताम उर्फ बाबा अपने घर के कमरे में तलघर बनाकर अपनी पत्नी पूजा नेताम के साथ शराब बनाते हुए पकड़े गए।

उनके मकान के तलघर से भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब व शराब बनाने के बर्तन व महुआ लहान मिला।

पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि शराब का निर्माण कर दूर-दूर के कई गांवों में शराब सप्लाई कर बेचते थे।

दोनों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।

300 लीटर शराब रखा था घर पर
पुलिस के मुताबिक जब उन्हें शराब होने की सूचना मिली तो वे गांव जाली पहुंचे और आरोपित के घर की तलाशी ली तो मकान के तलघर में 300 लीटर शराब मिली।

इसके साथ ही शराब बनाने की सामग्री को भी जब्त किया गया है।




































