BASTAR. लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में बस्तार के 6 सीटों पर मतदान की प्रक्रिया शुक्रवार को हुई। सुबह सात बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान की प्रक्रिया पूरी की गई। अभी बस्तर व जगदलपुर में 5 बजे तक वोटिंग की जाएगी। अभी तक के वोटिंग प्रक्रिया में सबसे ज्यादा कोंडागांव में मतदान का प्रतिशत सबसे ज्यादा 70.93 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं बीजापुर में सबसे कम 35.06 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

बता दें, लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान में बस्तर क्षेत्र में 6 सीटों पर मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई है। निर्वाचन आयोग प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा कोंडागांव में वोटिंग दर्ज की गई है।

वहीं सबसे कम नक्सल क्षेत्र बीजापुर में मतदान हुआ है। कोंडागांव में 70.93 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं कोंटा में 46.70 प्रतिशत, चित्रकोट में 62.08 प्रतिशत, जगदलपुर में 61.56 प्रतिशत, दंतेवाड़ा में 56.34 प्रतिशत, नारायणपुर में 59.80 प्रतिशत, बस्तर में 70.56 प्रतिशत व बीजापुर में 35.06 प्रतिशत मतदान हुआ है।

सुबह से दोपहर तक वोटिंग
छत्तीसगढ़ के बस्तर में 6 सीटों पर मतदान शुक्रवार को सुबह सात बजे से शुरू किया गया। इसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर उत्साह से हिस्सा लिया और लोकतंत्र के महापर्व का हिस्सा बने।

महिलाओं में विशेष उत्साह देखा गया। वहीं पहली बार वोट डालने वाले युवाओं ने भी इस महापर्व को बहुत खुशी से मनाया। वहीं बस्तर व जगदलपुर में 5 बजे तक मतदान किया जाएगा।

बीजापुर में मतदान के दौरान दो जगह ब्लास्ट
बीजापुर में नक्सलियों ने दो जगह पर अलग-अलग ब्लास्ट कर लोकतंत्र के इस महापर्व में बाधा डालने का प्रयास किया लेकिन सीआरपीएफ-196 बटालियन के जवानों एलर्ट थे।

जब बटालियन के जवान एरिया डॉमिनेशन पर निकले थे तभी पोलिंग बूथ से 5 सौ मीटर दूर ग्रेनेड ब्लाास्ट हुआ। जिसमें एक जवान को चोट आई है। बीजापुर के ही भैरमगढ़ थाना इलाके में दूसरा ब्लाट चिहका में हुआ।




































