RAJNANDGAON. छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का आतंक जारी है। हालांकि एक बार फिर लोकसभा चुनाव से पहले नक्सलियों की साजिश फोर्स ने नाकाम कर दी। जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच आज (19 मार्च) जबरदस्त मुठभेड़ हुई है।
दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में 36 लाख के चार इनामी नक्सली मारे गए। सर्चिंग के बाद जवानों ने मौके से एके 47 समेत कई हथियार बरामद किया है। इस घटना के बाद फोर्स को अलर्ट कर दिया गया है और इलाके में सर्चिंग भी बढ़ा दी गई है।
जानकारी के अनुसार राजनांदगांव सीमा से सटे गढ़चिरौली पुलिस को छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर कोलामार्का के जंगलों में बड़े नक्सलियों की मौजूदगी की खबर मिली।
इस पर जवानों ने नक्सलियों को घेरने सर्चिंग अभियान शुरू किया। मंगलवार सुबह सी-60 कमांडो ने कोलामार्का के जंगलों में नक्सलियों को घेर लिया। नक्सलियों ने अपने आप को घिरा पाकर जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। सी-60 कमांडो के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया।
सी-60 कमांडो के जवानों ने मुठभेड़ में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए चार नक्सलियों को मार गिराया।
इस मुठभेड़ मारे गए नक्सलियों में मांगी इंद्रवेली एरिया कमेटी सचिव और कुमुराम भीम मंचेरियल डिविजनल कमेटी सदस्य वर्गीश 2. सिरपुर चेन्नूर एरिया कमेटी सचिव DVCM मंगतू 3. प्लाटून सदस्य कुरसांग राजू 4. प्लाटून सदस्य कुडीमेट्टा वेंकटेश शामिल हैं।
इन सभी नक्सलियों पर 36 लाख रुपए का इनाम घोषित था। ये सभी माओवादी तेलंगाना राज्य समिति के सदस्य थे। वहीं सर्चिंग के दौरान फोर्स ने मौके से 1 AK-47, 1 कार्बाइन, 2 देसी पिस्टल, विस्फोटक समेत नक्सली साहित्य बरामद किया है। इलाके की सर्चिंग जारी है।