BILASPUR. ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। रेलवे ने साउथ बिहार एक्सप्रेस का विस्तार किया है। पहले साउथ बिहार एक्सप्रेस से राजेन्द्र नगर तक का सफर तय कर सकते थे, लेकिन अब यह एक्सप्रेस आरा तक यात्रियों को पहुंचाएगी।
यह ट्रेन पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर रेल मंडल अंतर्गत आने वाले आरा जंक्शन चलेगी।
बता दें, रेलवे ने गाड़ी संख्या 13288 व 13287 राजेन्द्र नगर-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस का विस्तार किया है। इसमें अब बिहार के आरा तक यात्रा की जा सकती है।
यह सुविधा शुरू हो चुकी है। यह ट्रेन आरा से 18.45 बजे छूटकर 19.01 बजे बिहटा, 19.30 बजे दानापुर, 20.05 बजे पटना और 20.25 बजे राजेन्द्र नगर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यह दूसरे दिन 20.40 बजे दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
इसी तरह दुर्ग से छूटने वाली ट्रेन 6.45 बजे राजेन्द्र नगर, 7 बजे पटना, 7.23 बजे दानापुर, 7.44 बजे बिहटा और 8.30 बजे आरा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का अस्थायी ठहराव सरसावा में
उत्तर रेलवे के अंबाला रेल मंडल अंतर्गत सरसावा रेलवे स्टेशन में आठ से 10 मार्च छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का अस्थायी ठहराव रहेगा।
18237 कोरबा अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस इस रेलवे स्टेशन में रात 12.21 बजे पहुंचकर 12.22 बजे रवाना होगी।
इसी तरह वापसी में 18237 अमृतसर बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का सरसावा रेलवे स्टेशन में 23.47 बजे पहुंचकर 23.48 बजे छूटेगी।