RAIPUR. छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार गठन के बाद से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अमले में बड़ा बदलाव हो चुका है। थोक में आईएएस-आईपीएस प्रमोशन, ट्रांसफर और पोस्टिंग किए गए हैं। शुक्रवार की देर शाम महानदी भवन मंत्रालय से राज्य प्रशासनिक सेवा के 9 अफसरों को तबादला आदेश जारी किया गया है। यह सभी अफसर संयुक्त कलेक्टर के पद पर पदस्थ हैं।
सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डीडी सिंह के हस्ताक्षर से यह आदेश जारी किया गया है। अलग-अलग जिलों के 9 संयुक्त कलेक्टरों को बदला गया है, जिसमें मनीष मिश्रा, उमाशंकर बंदे, सुश्री अभिलाषा पैकरा, रामप्रसाद आंचला, मनीज कुमार बंजारे, आभा तिवारी, योगेंद्र श्रीवास, कु. पूजा बंसल, सुश्री रूचि शर्मा का नाम शामिल है।