INDORE.चंद्रमागोचर करेगा। राहुकाल 09:53 बजे से 11:12 बजे तक रहेगा, इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें। चंद्रमा के गोचर यानी राशियों में भ्रमण के आधार पर इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास (pt. girish vyas) बता रहे हैं 13 जनवरी का राशिफल। तीरंदाज (tirandaj.com) पर जानिए आज क्या कह रहे हैं आपके तारे-सितारे…….
मेष – मेष राशि के जातकों को किसी सम्मेलन में जाने का निमंत्रण मिलेगा। सही मात्रा में लिया गया भोजन स्वास्थ्य वर्धक होगा। मनोरंजन के लिए कुछ समय निकालेंगे तथा व्यापार क्षेत्र में लाभ मिलेगा। ओम् चामुण्डायै नमः का जप करें।
शुभ रंग सफेद एवं शुभ अंक 4
वृषभ – वृषभ राशि के जातकों का समय जिम्मेदारियां भर रहेगा तथा व्यवस्थित कार्य को करने के लिए आगे आएंगे। सगे संबंधियों के लिए समय निकालने में समर्थ होंगे। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग हरा एवं शुभांक 9
मिथुन – मिथुन राशि के जातकों को आज शांति बनाए रखनी है तथा घर परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर किसी प्रकार की चर्चा नहीं करनी है उचित रहेगा। सकारात्मक सोच तथा भविष्य की योजनाओं को बनाएं। ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमो नमः का जाप करें।
शुभ रंग गुलाबी एवं शुभांक 9
कर्क – कर्क राशि के जातकों का किसी मांगलिक आयोजन में जाना पड़ सकता है एवं अनुभवी लोगों से मुलाकात करवा सकता है, जो आपका सामाजिक दायरे को बढ़ाएगा तथा नई गतिविधियों में पदप्रतिष्ठायें देगा। शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग नीला एवं शुभ अंक 5
सिंह – सिंह राशि के जातकों को इलेक्ट्रॉनिक तथा मैकेनिक क्षेत्र में लाभ मिलेंगे। स्क्रैप के काम में भी बड़ा लाभ हो सकता है तथा घर से पुराना सामान बाहर जा सकता है, जिससे घर की गंदगी दूर होगी। ओम कृष्णाय वासुदेवाय नमो नमः का जाप करें।
शुभ रंग पीला एवं शुभ अंक 4
कन्या – कन्या राशि के जातकों का व्यापार अच्छा चलेगा तथा अपनी योग्यता और क्षमता के अनुसार उपलब्धि हासिल करेंगे। मीडिया के क्षेत्र में सफलता मिलेगी तथा संपर्क सूत्र बढ़ेंगे। राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग केसरिया एवं शुभांक 1
तुला – तुला राशि के जातकों को शिक्षा संबंधी मामलों में प्रगति होगी तथा युवा वर्ग को खासा लाभ मिलेगा। प्रतियोगि परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले बच्चों को सही मार्ग मिलेगा तथा किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी। ओम नारायणाय नमः का जप करें।
शुभ रंग गेहुआ एवं शुभांक 6
वृश्चिक – वृश्चिक राशि के जातकों को कोट कचहरी के मामले में लाभ मिलेगा तथा तलाक संबंधी मामलों में भी उचित परिणाम सामने आएंगे, जो आपके पक्ष में होंगे। किसी से अकारण विवाद ना करें तथा व्यर्थ की चर्चाओं से बचे। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग नारंगी एवं शुभ अंक 8
धनु – धनु राशि के जातकों को नए लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मेहनत करनी चाहिए तथा प्रयत्नशील रहना चाहिए उचित रहेगा। व्यवहार कुशल होना भी आपके लिए लाभकारी रहेगा तथा अपने से बड़े लोगों में अपनी जगह बनाएगा। ओम नमः शिवाय का जाप करें।
शुभ रंग सफेद एवं शुभ अंक 3
मकर – मकर राशि के जातकों का मन थोड़ा घबरा सकता है एवं की प्रगति में रुकावट ला सकता है। संबंधों को बेहतरीन बनाने के लिए अपना विशेष योगदान देने तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता करें उचित रहेगा। ॐ महादेवाय नमः का जाप करें।
शुभ रंग क्रीम एवं शुभ अंक 1
कुंभ – कुंभ राशि के जातक पारिवारिक गतिविधियों में लगेंगे तथा बेहतर परिणाम के लिए अधिक मेहनत करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती भरा दिन निकलेगा तथा आसपास का वातावरण शुद्ध रहेगा। नारायण कवच का पाठ करें।
शुभ रंग स्लेटी एवं शुभांक 9
मीन – मीन राशि के जातकों का समय अनुकूल रहेगा तथा व्यक्तिगत कार्य में रुचि बढ़ेगी और व्यापार व्यवसाय में वृद्धि होगी। प्रॉपर्टी के मशले शांत होंगे तथा प्रॉपर्टी के बंटवारों में उचित भाग मिलने से प्रसन्नता बढ़ेगी। ॐ राहवे नमः का जाप करें।
शुभ रंग पीला एवं शुभ अंक 2