MANPUR-MOHLA. मानपुर-मोहला जिले में क्लास रूम में साथियों के साथ शराब सेवन करने वाले प्रभारी प्राचार्य को निलंबित किया गया है। जानकारी के अनुसार, डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय औंधी विकासखंड मानपुर, जिला मानपुर मोहला में पदस्थ शिक्षक कोमराज रामटेके जो व्याख्याता (प्रभारी प्राचार्य) के पद पर कार्यरत थे। कक्षा में शराब पीने का वीडियो खूब वायरल हुआ था।

गौरतबल है कि प्राचार्य का कक्षा के भीतर अपने साथियों के साथ शराब पीते हुए वीडियो के साथ शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से शिकायत की गई थी। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उन्हें कर्तव्य के प्रति स्वेच्छाचारिता एवं गंभीर लापरवाही मानते हुए निलंबित करने का आदेश लोक शिक्षण संचनालय ने जारी किया है।






































