RAIPUR. छत्तीसगढ़ में नई सरकार बनते ही सरकार-संगठन के साथ प्रशासनिक फेरबदल जारी है। इसी क्रम में प्रदेश सरकार ने 4 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर कर दिया गया है। मनोज पिंगुआ को माध्यमिक शिक्षा मंडल अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
इसके साथ ही उनके पास पहले की तरह प्रमुख सचिव वन के साथ-साथ गृह एवं जेल विभाग और प्रमुख आवासीय आयुक्त छत्तीसगढ़ का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। अब तक प्रमुख सचिव डॉ. अालोक शुक्ला मंडल के अध्यक्ष थे। वे संविदा नियुक्ति पर थे। उन्होंने प्रदेश में सरकार बदलते ही इस्तीफा दे दिया था।
इनके अलावा 3 असिस्टेंट कलेक्टर्स को भी पोस्टिंग दी गई है। इनमें रायपुर में सहायक कलेक्टर रहे जयंत नहाटा को दंतेवाड़ा में SDM राजस्व बनाया गया है। दुर्ग में सहायक कलेक्टर लक्ष्मण तिवारी SDM सूरजपुर और वासु जैन को बिलासपुर से SDM सारंगढ़ नियुक्त किया गया है।