INDORE. चंद्रमा धनु राशि में गोचर करेगा। राहुकाल 11:01 बजे से 12:22 बजे तक रहेगा, इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें। चंद्रमा के गोचर यानी राशियों में भ्रमण के आधार पर इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास (pt. girish vyas) बता रहे हैं 15 दिसंबर का राशिफल। तीरंदाज (tirandaj.com) पर जानिए आज क्या कह रहे हैं आपके तारे-सितारे……..
मेष – मेष राशि के जातक अपने किसी फैसले से प्रसन्न होंगे तथा घर परिवार में भी आपका मान सम्मान बढ़ेगा। प्रॉपर्टी संबंधी आपको लाभ मिल सकते हैं तथा पुरानी प्रॉपर्टी लाभ दे सकती है। ओम् चामुण्डायै नमः का जप करें।
शुभ रंग आसमानी एवं शुभांक 1
वृषभ – वृषभ राशि के जातकों को आध्यात्मिक गतिविधियों में भाग लेना चाहिए तथा किसी देवालय की यात्रा करनी चाहिए उचित रहेगा। आत्मविश्वास को बढ़ाये तथा सकारात्मक सोचें अच्छे रिजल्ट सामने आएंगे। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग मेहरून एवं शुभांक 6
मिथुन – मिथुन राशि के जातक राजनीतिक मामलों में खासा ध्यान देंगे तथा नए पद की प्राप्ति के लिए अधिक संघर्ष करेंगे। आपको भविष्य में कुछ रिटर्न मिल सकता है। राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग सिल्वर एवं शुभांक 8
कर्क – कर्क राशि के जातक स्वास्थ्य का ध्यान देवे तथा खानपान का भी ध्यान रखें। पेट संबंधी समस्या हो सकती है तथा पेट खराब हो सकता है। व्यापार व्यवसाय में थोड़ा लाभ होगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग क्रीम एवं शुभ अंक 7
सिंह – सिंह राशि के जातकों को भावुकता में कोई फैसला नहीं लेना चाहिए तथा अपनी इच्छा पूर्ति को बनाए रखना चाहिए उचित रहेगा। किसी नए काम में सृजनात्मकता लाना आपके लिए लाभकारी रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग कला एवं शुभांक 4
कन्या – कन्या राशि के जातक अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन लेंगे तथा बड़े बुजुर्गों के साथ समय व्यतीत करेंगे। घर परिवार में मांगलिक आयोजन सम्मिलित हो सकते हैं तथा सही तरीके से कोई काम को प्रारंभ कर सकते हैं। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग नीला एवं शुभांक 1
तुला – तुला राशि के जातकों को को रोजमर्रा की दिनचर्या में परिवर्तन लाने की आवश्यकता है तथा कलात्मक कार्यों में रुचि लेना उचित रहेगा। अपनी इच्छा से प्राकृतिक स्थल की यात्रा करें। नारायण कवच का पाठ करें।
शुभ रंग गुलाबी एवं शुभ अंक 2
वृश्चिक – वृश्चिक राशि के जातकों को बच्चों के काम में मदद करनी चाहिए तथा उनके उपलब्धि के लिए खास प्रयास करना चाहिए उचित रहेगा। ऑफिशियल गतिविधि पर भी ध्यान दें तथा भविष्य की योजना बनाएं। ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः।
शुभ रंग पीला एवं शुभ अंक 3
धनु – धनु राशि के जातक सुनि सुनाई बातों पर ध्यान ना दें तथा बदले की भावना ना रखें उचित रहेगा। आज पड़ोस मे कम चर्चा करें तथा घर से दूरी बनाए उचित रहेगा अन्यथा कोई बड़ा विवाद होने की आशंका बन रही है। ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जाप करें।
शुभ रंग नारंगी एवं शुभ अंक 4
मकर – मकर राशि के जातकों को अपने घर के बारे में सोचना चाहिए तथा सभी से मधुर संबंध बनाने चाहिए उचित रहेगा। दुखद समाचार मिलने पर घबराएं नहीं तथा हर परिस्थिति में धैर्य और संतोष का ध्यान रखें। ओम नमः शिवाय का जाप करें।
शुभ रंग हरा एवं शुभांक 9
कुंभ – कुंभ राशि वाले जातक किसी कार्य को लेकर बार-बार परेशान होंगे तथा किसी अनुभवी व्यक्ति की तलाश करेंगे जो आपके मामलों को निपटाए। कुछ व्यापार में निवेश कर सकते हैं। ॐ माधवाय नमः का जाप करें।
शुभ रंग गेहुआ एवं शुभांक 5
मीन – मीन राशि के जातक पुरानी समस्याओं का निदान मिलने पर प्रसन्न होंगे तथा अपने प्रयुक्त परिस्थितियों को बनाने में समर्थ होंगे। कोई नया काम प्रारंभ कर सकते हैं तथा बड़ी टीम के साथ सम्मिलित हो सकते हैं। नारायण कवच का पाठ करें।
शुभ रंग लाल एवं शुभ अंक 5