INDORE. चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर करेगा। राहुकाल 15:01 बजे से 16:22 बजे तक रहेगा, इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें। चंद्रमा के गोचर यानी राशियों में भ्रमण के आधार पर इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास (pt. girish vyas) बता रहे हैं 12 दिसंबर में का राशिफल। तीरंदाज (tirandaj.com) पर जानिए आज क्या कह रहे हैं आपके तारे-सितारे……..
मेष – मेष राशि के जातकों के शत्रु पस्त होंगे तथा सुख सुविधाओं की व्यवस्था होगी एवं सामाजिक परिप्रेक्ष्य में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी तथा पराक्रम बढ़ने से भी आपका मन अच्छा रहेगा तथा आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग गेहुआ एवं शुभांक 2
वृषभ – वृषभ राशि के जातकों को बेवजह किसी अनजान व्यक्ति से कहा सुनी हो सकती है सावधान रहें। पुरानी समस्या उठकर सामने आ सकती है तथा जोखिम भरे काम हो सकते हैं तथा व्यापार में कुछ नुकसान हो सकता है। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग नीला एवं शुभ अंक 1
मिथुन – मिथुन राशि के जातकों को मांगलिक आयोजनों में जाना पड़ सकता है तथा घर में भी किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। व्यापार व्यवसाय की स्थिति अच्छी बनी रहेगी तथा प्रेम प्रसंग में भी अनुकूलता बनने से मनप्रसन्न रहेगा। नारायण कवच का पाठ करें।
शुभ रंग आसमानी एवं शुभांक 6
कर्क – कर्क राशि के जातकों की आत्मविश्वास में वृद्धि होगी तथा कोई लंबी आय बनने के योग रहेंगे। लंबी दूरी की यात्राएं कर सकते हैं तथा घर बाहर प्रसन्नता का माहौल बना रहेगा। ओम नारायण नमः का जाप करें।
शुभ रंग नारंगी एवं शुभ अंक 5
सिंह – सिंह राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए तथा खासकर आंखों का ध्यान रखना चाहिए। अज्ञात व्यक्ति से थोड़े परेशान हो सकते हैं तथा अपनी वाणी पर नियंत्रण न रखने की स्थिति में कोई विवाद कर सकते हैं। ओम नमः शिवाय का जाप करें।
शुभ रंग सफेद एवं शुभ अंक 7
कन्या – कन्या राशि के जातकों का मनोबल बड़ेगा तथा नौकरी में प्रमोशन के चांस रहेंगे। अपने पार्टनर का सहयोग प्राप्त होगा तथा तलाक संबंधित मामलों में लाभ प्राप्त होगा और जल्दी ही अच्छे पद पर आसीन हो सकते हैं। ओम् चामुण्डायै नमः का जप करें।
शुभ रंग हरा एवं शुभांक 2
तुला – तुला राशि के जातक पुरानी विवाद को शांत करने के लिए समझौता कर सकते हैं तथा चिंता और तनाव को मुक्त करने के लिए कोई लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। थोड़ा धैर्य रखना आपके लिए लाभकारी रहेगा। राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग हर एवं शुभ अंक 1
वृश्चिक – वृश्चिक राशि के जातक सुख सुविधाओं की व्यवस्था के लिए लगे रहेंगे एवं व्यापार व्यवसाय को बढ़ाने का प्रयास करेंगे, जिसमें आप सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा आर्थिक स्थिति सुधरेगी। ओम महादेवाय नमः का जाप करें।
शुभ रंग नारंगी एवं शुभ अंक 8
धनु – धनु राशि के जातकों की विवाह संबंधों में आ रही बाधाए दूर होगी तथा नए पार्टनर से मुलाकात होगी। पुरानी चोट तथा स्वास्थ्य ठीक हो सकता है तथा आरामदायक स्थान पर जा सकते हैं। ओम कृष्णाय वासुदेवाय नमो नमः का जाप करें।
शुभ रंग काला एवं शुभांक 4
मकर – मकर राशि के जातकों को अपने कार्य प्रणाली में सुधार लाने की आवश्यकता है तब विरोधियों को परास्त करने के लिए मेहनत करने की आवश्यकता है। किसी भी प्रकार के प्रमाद में ना पड़े तथा अपनी जिम्मेदारियां का ध्यान रखें उचित रहेगा। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग लाल एवं शुभांक 9
कुंभ – कुंभ राशि के जातक आज घर के सदस्यों के साथ अधिक समय व्यतीत करेंगे तथा अध्ययन संबंधी कार्य को संपादित करेंगे। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिल सकती है तथा किसी आनंद उत्सव में भाग ले सकते हैं। ओम विष्णवे नमः का जाप करें।
शुभ रंग पीला एवं शुभांक 7
मीन – मीन राशि के जातकों को किसी अपने के साथ समय व्यतीत करने का समय मिलेगा तथा स्वाभिमान को ध्यान में रखते हुए कार्य करेंगे, जिसमें आप सफल होंगे। थोड़ा वाणी पर नियंत्रण रखें। ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग गुलाबी एवं शुभांक 4