RAIPUR. दूसरे चरण के मतदान से पहले राजधानी रायपुर में कांग्रेस ने आज शक्ति प्रदर्शन किया। कांग्रेस की महासचिव और कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी का आज राजधानी रायपुर में रोड शो हुआ। प्रियंका गांधी के रोड शो में शामिल होने CM भूपेश बघेल राजीव गांधी चौक पहुंचे और राजीव गांधी चौक से प्रियंका गांधी का रोड शो शुरू हुआ। इसके पहले प्रियंका गांधी ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। रोड शो में सीएम भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ दीपक बैज और कांग्रेस के चारों प्रत्याशी मौजूद हैं।
रोड शो में पहुंचते ही प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए काफी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता, महिलाएं और बच्चे आजाद चौक सहित कई चौक चौराहे में पहुंचे हुए हैं, कुछ देर में प्रियंका गांधी का रोड शो आजाद चौक पहुंचा, जहां से आजाद चौक से सदर बाजार जाने वाले मार्ग को बंद किया गया है और यहां के ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है।
राजधानी रायपुर में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का रोड शो का कारवां कुछ देर बाद तेलघानी नाका चौक पहुंचा यहां पर भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
बता दें कि स्पेशल रथ में सवार प्रियंका गांधी के साथ रायपुर की चारों सीटों के कांग्रेस प्रत्याशी, रायपुर दक्षिण से महंत राम सुंदर दास, रायपुर पश्चिम से विकास उपाध्याय, रायपुर उत्तर से कुलदीप जुनेजा और रायपुर ग्रामीण से सत्य नारायण शर्मा मौजूद हैं। लोग प्रियंका गांधी पर फूलों की वर्षा करके उनका स्वागत कर रहे हैं।