RAIPUR. छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी बढ़ रही है, जहां आज मरवाही के मझगांव में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कोटा कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव के द्वारा कांग्रेस को हराने के लिए 25 सीटों पर एक बड़ी डील होने के आरोपों पर सफाई देते हुए तंज कसा और कहा कि एक अच्छे बीजेपी सरकार की जगह बुरी से बुरी कांग्रेस सरकार पसंद है। मेरी बीजेपी से कोई डील नहीं हुई।

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के द्वारा इस जिले में सिर्फ बिलासपुर में ही प्रत्याशी घोषित किया है, प्रदेश की जनता सब समझ रही है, बीजेपी प्रदेश में 15 साल और कांग्रेस 5 साल सत्ता में रही हैं। दोनों प्रदेश की जनता को सिर्फ ठगने का काम किया है, बीजेपी और कांग्रेस के बीच पति-पत्नी जैसा रिश्ता हो गया है। दोनों को छत्तीसगढ़ में सिर्फ भ्रष्टाचार और कमिशन दिख रहा है। वही पार्टी के उम्मीदवार घोषित करने की बात को लेकर कहा कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ इस बार कांग्रेस और बीजेपी की लिस्ट आने का इंतजार कर रही थी, अब प्रदेश की जनता विधानसभा क्षेत्र में जिसे पसंद करेगी हम उसे जल्द ही उम्मीदवार घोषित करेंगे।
बता दें कि कोटा के कांग्रेस के प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव ने बीते दिनों गौरेला में पत्रकारों से बात करते हुए आरोप लगाया था कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ का समझौता किसी पार्टी से हुआ है और 25 सीट पर यह समझौता दोनों के बीच हुआ है, जीसीसीजे ने 25 सीटों पर प्रत्याशी खड़ा करने और कांग्रेस को हराने के लिए एक बड़ी डील की है। अटल श्रीवास्वव ने ये भी दावा किया है कि इस डील के ऑडियो वीडियो भी आने वाले समय में सामने आ सकते हैं। अटल श्रीवास्तव के इस आरोप के बाद जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष रामनिवास तिवारी ने पलटवार करते हुए कहा है कि जो जैसा होता है उसको वैसा ही दिखता है। उन्होंने उल्टा कांग्रेस पार्टी पर नक्सलियों से सांठगांठ सहित सट्टाबाजी में शामिल होने और सांठगांठ के आरोप लगाते हुए पहले अपने गिरेबान में झांकने की हिदायत दे डाली ।




































