UGC Net Exam 2023: राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) दिसंबर-2023 की परीक्षा के लिए आनलाइन आवेदन शुरू हो चुके है। एनटीए द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार इसके लिए अभ्यर्थी 28 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं।

वही 29 अक्टूबर तक आवेदन फीस जमा होगी तथा आवेदन में त्रुटि होने पर अभ्यर्थी 30 और 31 अक्टूबर को आनलाइन संशोधन किया जा सकता हैं। इस बार हिंदी, अंग्रेजी, गणित समेत अन्य 82 विषयों के लिए नेट परीक्षा आयोजित की जा रही है। 06 दिसंबर से 22 दिसंबर तक यूजीसी नेट परीक्षा आयोजित की जाएगी।

एडमिट कार्ड
दिसंबर के पहले सप्ताह में एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। वही परीक्षा केंद्रों की घोषणा नवंबर के आखिरी सप्ताह में होगी।

फीस
सामान्य वर्ग– 1,150 रुपए
ईडब्ल्यूएस और ओबीसी – 600 रुपए
एससी, एसटी और थर्ड जेंडर – 325 रुपए




































