RAIPUR. छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कई दिग्गज नेताओं का दौरा जोरो पर है। इसी कड़ी में आज केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी छत्तीसगढ़ पहुंचे। इस दौरान रायपुर में उन्होंने भू-पे एप (Bhu-Pay App) लॉन्च किया। इस एप को लॉन्च करने के बाद उन्होंने कांग्रेस पर जमकर तंज कसा है। उन्होंने बताया कि इस एप को खोलते ही कांग्रेस की भ्रष्टाचारी की सारी करतूत सामने आ जाएगी। इसे लेकर सीएम भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से सवाल किया है।

सीएम बघेल के अनुराग ठाकुर से किए गए सवाल
– सीएम भूपेश बघेल ने कहा अनुराग ठाकुर बताएं कि अडानी ने कितने लुटाए?
– अनुराग ठाकुर बताएं कि 20 हजार करोड़ कहां है?

इसके बाद सीएम ने अडानी को निशाना बनाते हुए कहा कि हमारी खदानों पर अडानी गिद्ध वाली नजर बनाए हुए थे, हमने केवल उन्हें रोकने का काम किया। वही AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर भी भूपेश बघेल का बयान सामने आया है। इस मामले को लेकर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपनी आलोचना नहीं सुन पा रही है। NDA विपक्ष को दबाने की पूरी कोशिश में है। आगे उन्होंने कहा कि हमारा भारत देश तानशाही की ओर तेजी से बढ़ रहा है लेकिन इस अति का अंत जरूर होगा।

गौरतलब है कि आज युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर रायपुर दौरे में थे। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के मीडिया संवाद कार्यक्रम में प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाए। इसके अलावा उन्होंने राज्य सरकार के किए गए घोटाले और भ्रष्टाचार की जानकारी के लिए भू–प एप लॉन्च किया। उन्होंने प्रदेश सरकार के द्वारा पांच साल में किए गए भ्रष्टाचार, घोटाले का जिक्र किया।

गंगाजल की झूठी कसम खाने वाली कांग्रेस सरकार ने राज्य में शराब की नदियां बहा दी। शराब पर प्रतिबंध लगाने के बजाय शराब की होम डिलीवरी की जा रही है। वही पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में किए गए वादे पूरे नहीं किए गए। इसे लेकर हम लोगों के पास जा रहे है। इस एप के जरिए कांग्रेस के सारे कारनामों का पर्दाफाश हो जाएगा।




































