RAIPUR. आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सरकार द्वारा नई नई सरकारी भर्ती निकाली जा रही है। इसी क्रम में रायपुर जिले में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालयों में शिक्षकों की संविदा भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
इन पदों के लिए आवेदन जमा किए जा रहे है और आने वाले 4 अक्टूबर तक आवेदन करने की अंतिम तिथि तय की गई है। भर्ती संबंधित अधिक जानकारी https://raipur.gov.in पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।
ऐसे होगा चयन
इसमें संविदा शिक्षकों का चयन मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। वही व्याख्याता पद के लिए 12वीं, यूजी और पीजी के प्राप्तांकों के आधार पर किया जाएगा। शिक्षक पद के लिए 10वीं, 12वीं और स्नातक, बाकी अन्य पदों के लिए दसवीं और बाहरवीं में मिले अंकों के आधार पर भर्ती की जाएगी।
इन विषयों के लिए होगी भर्ती
गणित, भौतिकी, वाणिज्य, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान विषय के लिए शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इसमें एक पद के लिए अभ्यर्थी केवल एक ही आवेदन कर सकते हैं। एक से अधिक पदों के लिए आवेदन करने पर वह आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
इतने पदों पर होगी भर्ती
रायपुर के पांच नए और 22 पुराने स्कूलों में व्याख्याता, प्रधान पाठक, शिक्षक, व्यायाम शिक्षक, सहायक शिक्षक, सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला और सहायक ग्रेड-3 में 71 पदों में भर्ती निकाली गई है।