BHILAI. भिलाई के हुडकों में एक बड़ा भव्य सर्व सुविधा युक्त खेल मैदान बनाया गया है। यह मैदान लंबे समय से खाली पड़ा हुआ था जिसमें अब खिलाड़ियों के लिए बड़ी खेल सुविधा की व्यवस्था की गई है। यहां एक सर्व सुविधा युक्त क्रिकेट स्टेडियम बनवाया गया है। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने इसका लोकार्पण किया साथ ही डोम शेड का लोकार्पण भी किया गया।
इस दौरान भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, महापौर नीरज पाल , लोककर्म प्रभारी एकांश बंछोर, राजस्व प्रभारी सीजू एंथोनी सहित सैकड़ों संख्या में लोग उपस्थित रहे।
जनता की मांग पर हुडकों में वर्षो से खाली मैदान को विधायक यादव ने भव्य सर्व सुविधा युक्त स्टेडियम का रूप दिया। इसमें करीब 1 करोड़ 48 लाख की लागत लगाई गई है। इस मैदान से क्षेत्र के भावी खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं मिलेंगी। लोकार्पण के साथ ही विधायक यादव और महापौर नीरज पाल ने वहां मैच भी खेला साथ ही क्रिकेट टीम व भावी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
युवाओं की मांग में क्षेत्र में खाली मैदान में स्टेडियम की सुविधा नहीं थी जिसके लिए क्षेत्रवासी वर्षाें से मांग कर रहे थे। युवाओं को खेल का अभ्यास करने के लिए दूसरे जगह सेक्टर एरिया के खेल मैदान में जाना पड़ता है। क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा देने हेतु विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की है।
सर्व सुविधा युक्त क्रिकेट मैदान
निगम के इंजीनियरों ने बताया कि यह स्टेडियम काफी खास है।इसमें लेडिस-जेंस व दिव्यांग के लिए अलग-अलग टॉयलेट बनाएं जा रहे है। साथ ही खिलाडि़यों के लिए चेंजिंग रूम भी बनाया गया है। इसके अलावा आधुनिक जिंम भी बनाया गया है। वही बच्चों के लिए खेल-कूद संबंधित सारी सामाग्री लगाई जाएगी।
कारपोरेट घास और हाई मास्क
इस स्टेडियम को खास बनाने यहां कारपोरेट ग्रास लगाई जा रही है। साथ ही रात में खेल मैंच हो सके इसके लिए 4 फ्लड लाइट लगाया गया है।
पुलिस सहायता केंद्र
कार्यक्रम के दौरान दुर्ग जिला पुलिस कप्तान सलाभ सिन्हा और एडिशनल एसपी संजय ध्रुव भी उपस्थित रहे। एसपी सिन्हा ने बताया कि मैं कुछ वर्षों पहले जब मैं यहां आया था तब यह एक खाली मैदान था। लेकिन अब यहां एक सर्वे सुविधायुक्त और बेहद आकर्षक क्रिकेट मैदान का निर्माण किया गया है। इससे खिलाड़ियों को भविष्य के लिए काफी सुविधा मिलेगी।
इसके अलावा यहां पुलिस सहायता केंद्र भी खोला गया है। इसमें 112 की एक गाड़ी 24 घंटे उपस्थिति रहेगी। आसपास क्षेत्र में किसी भी प्रकार की शिकायत, उत्पात मचंर, चोरी, मारपीट या किसी भी असामाजिक घटना होने पर लोगों को पुलिस की मदद मिलेगी। विधायक देवेन्द्र यादव का कहना है कि भावी खिलाड़ियों के भविष्य और अच्छे अभ्यास के लिए यह पहल की गई। यहां खाली मैदान था जिसमे भव्य सर्व सुविधा युक्त स्टेडियम बनाया गया है। खेल मैदान की मांग पूरी होने से सभी क्षेत्रवासी काफी खुश हैं।