LONDON. नौकरी के लिए फॉर्म निकाले जाते हैं। यह तो आपने देखा-सुना होगा। मगर, अब जमाना बदल गया है। बॉयफ्रेंड बनाने के लिए भी फॉर्म निकाले जा रहे हैं। मजेदार बात यह है कि ऐसा फॉर्म जारी करने के महज 24 घंटे के ही अंदर 3000 लोगों ने अप्लाई भी कर दिया। मामला लंदन का है।

पेशे से मॉडल और टिकटॉकर वीरा डिज्कमांस को एक अच्छे बॉयफ्रेंड की तलाश थी। तो उसने इसके लिए कुछ नया और यूनीक तरीका तलाश किया। आमतौर पर लड़का-लड़की अपना पार्टनर की तलाश के लिए डेटिंग ऐप्स या मेट्रीमोनियल साइट्स की मदद लेते हैं।

मगर, वीरा ने तो एक अलग ही तरीका खोजा और नौकरियों के लिए जारी होने वाले फार्म की तरह बॉयफ्रेंड की तलाश के लिए फॉर्म जारी कर दिया। इस फॉर्म का नाम उन्होंने बॉयफ्रेंड फॉर्म दिया है। इसमें लोगों की बेसिक जानकारी जैसे उनका नाम, उम्र, एस्ट्रोलॉजिकल साइन आदि के बारे में जानकारी मांगी गई है।


इसके बाद हां और न में जवाब देने के लिए कुछ सवाल पूछे गए हैं। जैसे क्या आपके पास फुल टाइम जॉब है? क्या आप अपने माता-पिता के साथ रहते हैं? क्या आपके पास खुद की कार है? क्या आप ट्विटर इस्तेमाल करते हैं? इसके अलावा कुछ मल्टिपल च्वॉइस वाले सवाल भी इस फॉर्म में पूछे गए हैं।

अब देखना है कि इन 3000 लोगों में से वह कौन खुशनसीब होगा, जिसे वीरा अपना बॉयफ्रेंड चुनती हैं। दरअसल, आपने देखा होगा कि किसी कंपनी में जब वैकेंसी निकली जाती है, तो उसके लिए आवेदन करना होता है। इसमें कई उम्मीदवार फॉर्म भरते हैं और हजारों लोग आवेदन भी करते हैं।
https://www.instagram.com/veradijkmans/feed/

इसके बाद कंपनी उनमें से ही किसी योग्य कैंडिडेट चुन कर नौकरी देती है। इसी तर्ज पर इस लड़की वीरा ने भी अपना बॉयफ्रेंड बनाने के लिए एक फॉर्म निकाला। उसे भरने वाले लोगों की योग्यता को देखकर अब वह अपने प्रेमी का चयन करेगी।





































