INDORE. चंद्रमा मकर राशि में गोचर करेगा। राहुकाल 15:50 बजे से 17:29 बजे तक रहेगा, इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें। चंद्रमा के गोचर यानी राशियों में भ्रमण के आधार पर इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास (pt. girish vyas) बता रहे हैं 01 अगस्त का राशिफल। तीरंदाज (tirandaj.com) पर जानिए आज क्या कह रहे हैं आपके तारे-सितारे……..
मेष – मेष राशी के जातकों को संतान की प्रगति से संबंधित शुभ समाचार मिलेंगे एवं घर में खुशियों का माहौल रहेगा। प्रभावशाली व्यक्तियों से मिलना आपके लिए लाभकारी रहेगा एवं आर्थिक स्थिति सुधरेगी। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग नीला एवं शुभांक 8
वृषभ – वृषभ राशि के जातकों को अपने साथियों के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए एवं सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना चाहिए उचित रहेगा। बेहतर जानकारी के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ रहना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। ॐ नारायणाय नमः का जप करें।
शुभ रंग सफेद एवं शुभ अंक 5
मिथुन – मिथुन राशि के जातकों को प्रॉपर्टी खरीदी बेची से संबंधित ध्यान देना चाहिए एवं कागज का सही तरह के परीक्षण करना चाहिए उचित रहेगा। कोई उचित जानकारी मिले तो उस पर अमल तुरंत करें। नारायण कवच का पाठ करें।
शुभ रंग ब्राउन एवं शुभांक 3
कर्क – कर्क राशि के जातकों को अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए एवं शांत रहना चाहिए। शिक्षा संबंधी सामग्री के रखरखाव को लेकर थोड़ा सजग होना चाहिए एवं जल्द कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए। ॐ महादेवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग लाल एवं शुभ अंक 1
सिंह – सिंह राशि के जातकों को दिनचर्या में सुधार करना चाहिए एवं आ रहे उतार-चढ़ाव को लेकर थोड़ा चिंतित रहना चाहिए उचित रहेगा। किसी से कर्ज ना लेवे एवं धन की व्यवस्था स्वयं से करने का प्रयास करें उचित रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग हरा एवं शुभ अंक 7
कन्या – कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा एवं जिम्मेदारियां बढ़ेगी। किसी बड़े स्थान पर धन का निवेश कर सकते हैं तथा उसमें अच्छे रिजल्ट प्राप्त हो सकते हैं, जिससे घर में खुशियों का माहौल रहेगा। ओम कृष्णाय वासुदेवाय नमो नमः का जप करें।
शुभ रंग नीला एवं शुभ अंक 8
तुला – तुला राशि के जातकों को सामाजिक गतिविधियों में भाग लेना चाहिए तथा सोसाइटी संबंधित किसी समस्या के समाधान के लिए शासकीय कर्मचारी से भेंट करनी चाहिए। यदि सफलता हासिल करनी है तो अपनी क्षमताओं को बढ़ाना पड़ेगा। ओम् चामुण्डायै नमः का जप करें।
शुभ रंग पीला एवं शुभांक 9
वृश्चिक – वृश्चिक राशि के जातकों को वास्तु संबंधित नियमों का ध्यान रखकर ही कोई काम आगे बढ़ाना चाहिए एवं किसी भी परिवर्तन से पूर्व किसी विशेषज्ञ से चर्चा करनी चाहिए उचित रहेगा। व्यापार की स्थिति सुधरेगी। ओम नमः शिवाय का जप करें।
शुभ रंग स्लेटी एवं शुभ अंक 2
धनु – धनु राशि के जातकों के जीवन में सामाजिक गतिविधियां बनेगी तथा मान सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी। सेहत का खासा ध्यान रखें तथा अपने रूटिंग को चेंज करें अच्छे रिजल्ट मिलेंगे एवं मन भी स्वस्थ रहेगा। रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग केसरिया एवं शुभ अंक 6
मकर – मकर राशि के जातकों के घर का माहौल ठीक रहेगा एवं प्रभावशाली व्यक्तियों का आज आगमन हो सकता है जिसे समय में परिवर्तन आएगा एवं जीवन भी सकारात्मक रूप से प्रभावित होगा। ॐ विष्णवे नमः का जप करें।
शुभ रंग कत्थई एवं शुभांक 5
कुंभ – कुंभ राशि के जातकों को आज कार्य की अधिकता से थोड़ी परेशानी आ सकती हैं एवं दिन थोड़ा भरा भरा सा लग सकता है। अपने मित्रों के साथ अधिक समय बिताएं तथा घर में सामंजस्य बैठाने का प्रयास करें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग गेहुआ एवं शुभ अंक 4
मीन – मीन राशि के जातकों को अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव लाना चाहिए तथा सही मार्गदर्शन से आगे बढ़ना चाहिए। जिम्मेदारियों से भागे नहीं उसे बखूबी निभाए एवं सादगी पूर्ण जीवन जीने के लिए अथक प्रयास करें। ओम नमः शिवाय का जप करें।
शुभ रंग काला एवं शुभांक 1