TIRANDAJ.COM. युवाओं के लिए पुलिस विभाग में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। दरअसल मध्य प्रदेश में 7000 से अधिक कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इच्छुक युवा आज से 10 जुलाई तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड, MPESB ने इसके लिए अधिसूचना जारी की है। जिसके तहत उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं।
कुल पदों की संख्या
एमपी पुलिस कांस्टेबल के कुल 7090 वैकेंसी निकाली गई हैं। इनमें कांस्टेबल जनरल ड्यूटी विशेष सशस्त्र बल के कुल 2646 पद हैं, वहीं कॉस्टेबल जनरल ड्यूटी गैर विशेष सशस्त्र बल के कुल 4444 पद हैं,और कॉन्स्टेबल जनरल ड्यूटी रेडियो ऑपरेटर के 321 पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक esb.mp.gov.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

शैक्षिक योग्यता
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को 10वीं पास होना अनिवार्य है। हांलाकि एसटी वर्ग के लिए यह 8वीं पास निर्धारित किया गया। इसके अलावा कॉन्स्टेबल रेडियो ऑपरेटर पदों के लिए 12वीं पास शैक्षिक योग्यता तय किया गया है।

इतनी होगी आयु सीमा
भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की आयु न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए, तो वहीं अधिकतम आयु सीमा 36 वर्ष तय की गई है। इनमें राज्य के EWS वर्गों को 03 वर्ष की, महिला उम्मीदवारों को 06 वर्ष की साथ ही एमपी के SC, ST, OBC वर्ग के उम्मीदवारों को भी 03 वर्ष की छूट दी गई है।

इतनी मिलेगी सैलरी
इस पदों पर चयनित होने पर उम्मीदवारों को प्रतिमाह 19,500 रुपए से लेकर 62,000 रुपए तक की सैलरी दी जाएगी। भर्ती प्रक्रिया सम्बंधित अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिसियल साइट esb.mp.gov.in में जाकर प्राप्त कर सकते हैं।





































