DURG. आज दुर्ग पुलिस के सूझबुझ से एक महिला की जान बच गई। दरअसल आज जिले के मोहन नगर थाना अंतर्गत करीब 03:30 बजे एक इवेंट मिला। जब कॉलर को बार बार कॉल किया गया तो वह कॉल नहीं उठा रहे थे। Dial 112 के आरक्षकों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वे तत्काल रवाना हुए। वहीं लोकेशन के आधार पर घटनास्थल के पास पहुंचे।

वहीं आसपास के लोगों ने उसके घर की जानकारी दी कि, एक महिला अपने ही घर दरवाजा लगाकर फांसी लगाने की कोशिश कर रहा थी। बहुत आवाज लगाने पर भी वह दरवाजा नहीं खोल रही थी। जिसके बाद आरक्षकों ने दरवाजा तोड़ा और महिला को उसके रूम के पंखे में साड़ी से फांसी लगाते हुए पाया। जिसके बाद तत्काल उसे फंदा खोलकर नीचे उतारा गया।

पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका उसके पति से पारिवारिक वाद विवाद हो गया था। जिसके बाद वह परेशान हो कर आत्महत्या करने जा रही थी। फिलहाल महिला की हालत ठीक है। वहीं महिला के पति को को थाना मोहन नगर द्वारा समझाइस दिया गया।






































