DURG. नवम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बुधवार को मिनी स्टेडियम दुर्ग में जिला स्तरीय योगा का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू द्वारा किया गया। इस दौरान सांसद विजय बघेल, विधायक अरुण वोरा, संभाग आयुक्त महादेव कावरे, कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा अधिकारियों/कर्मचारियों, नगर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों एवं भारी संख्या में अन्य नागरिक उपस्थित रहे।

योग गुरु कल्पना के निर्देशन में सभी ने योग के विभिन्न आसन का अभ्यास किया। इनमे स्कंध चालन, ग्रीवा चालन, ताड़ासन, कटी चालन, त्रिकोणासन, दंडासन, वक्रासन, अर्ध उसथरसान, भद्रासन, वज्रासन, शशांक आसन, मकरासन, भुजंगासन, शवासन , कपालभाति एवं ध्यान आदि शामिल थे।

करे योग रहे निरोग
इस अवसर पर अपने संक्षिप्त उद्बोधन में मुख्य अतिथि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी को शुभकामना देते हुए कहा कि पुरातन काल से किसी न किसी रूप में हम योग करते आ रहे हैं। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग जरूरी है। उन्होंने कहा कि करे योग रहे निरोग की युक्ति को हम सभी को मिलकर सार्थक करना है.




































