RAIPUR. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपराधों का सिलसला जारी है आज आ रही एक बड़ी खबर में एक इलाके में गोली चलने की घटना हुई है। मिली जानकारी के अनुसार रायपुर के पंडरी में करिश्मा अपार्टमेंट में गोली चलने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि करिश्मा अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 502 में गोली चली है। गोली चलने की घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। वहीं उस घटना के बाद पूरी सोसायटी में हड़कंप मच गया है। पूरा मामला पंडरी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
फिलहाल अब तक इस बात कि कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है कि गोली बाहर चली है या फिर घर के ही अंदर चलाई गई। पुलिस और FSL के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।
वहीं करिज्मा अपार्टमेंट में गोली चलने के मामले में सिविल लाइन थाने के CSP मनोज ध्रुव ने जानकारी दी। कहा कि फ्लैट की खिड़की में गोली लगी। किसी को चोट नहीं आई है। फ्लैट विजय पांडेय का है जो निजी कंपनी में अकाउंटेंट हैं। यह एक एक्सीडेंटल फायर है। किसी को डराने के लिए टार्गेटेड फायर किया गया है। पुलिस और बैलिस्टिक एक्सपर्ट द्वारा जांच की जा रही है।