BHILAI. दुर्ग में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन होने जा रहा हैं। प्लेसमेंट कैंप में निजी नियोजकों द्वारा तीन सौ 47 युवाओं के लिए भर्ती निकली हैं। यहा प्लेसमेंट कैंप इंजीनियरिंग छात्रों के लिए हैं। दुर्ग में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 18 मई को किया जाएगा। रोजगार के लिए दुर्ग के प्लेसमेंट कैम्प में नियोजक शक्ति एंटरप्राइज ट्रांसपोर्ट नगर दुर्ग, एसीएमडब्लू. ऑटोमेशन प्रा.लि, टेक्नोटॉस्क बिजियस सोल्यून प्रालि, प्रकाश ज्वेलर्स शनिचरी बाजार दुर्ग, एनआईआईटी लिमिटेड के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।

इसमें तीन सौ 47 पदों पर युवाओं को रोजगार मिलने की बात कही जा रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए जरूरी डाक्यूमेंट ड्युकुमेंट के साथ जिला रोजगार एवं स्व रोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग जा सकते हैं। जिला रोजगार एवं स्व रोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग में बेरोजगार युवाओं को रोजगार के मौके उपलब्ध करने के मकसद से निजी नियोजकों द्वारा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 18 मई को सुबह 10:30 बजे जिला रोजगार एवं स्व रोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग में किया जाएगा।

इस प्लेसमेंट कैंप में नियोक्ताओं के द्वारा करीब तीन सौ 47 खाली पदों पर नियुक्तियां की जाएगी। पदों, योग्यता, आयु एवं अनुभव से संबधी जानकारी के लिए उम्मीदवारों को प्लेसमेंट कैम्प स्थल पर प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही रिक्तियों से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए नेशनल कॅरियर सर्विस की वेबसाइट पर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


































