DURG. छत्तीसगढ़ नवाचार आयोग के अध्यक्ष विवेक ढांड ने दुर्ग जिले में स्थित सांकरा ग्रामीण औद्योगिक पार्क का निरीक्षण किया। छत्तीसगढ़ नवाचार आयोग के अध्यक्ष और पूर्व मुख्य सचिव विवके ढांड द्वारा 10 अप्रैल को पाटन के सांकरा ग्रामीण स्थित औद्योगिक पार्क में विजिट किया गया। साथ ही महिलाओं के द्वारा विभिन्न प्रकार के उत्पादित सामग्रियों जैसे हर्बल गुलाल, अष्टगंधा, हवन सामग्री, पूजन सामग्री, घी आदि को देखा गया और यहां का निरीक्षण भी किया गया।महिलाओं की संख्या बढ़ाने और नए रोजगार उपलब्ध कराने के जरूरी निर्देश दिए गए। साथ ही वर्तमान में चल रही अनेक तरह की गतिविधियों, जिसमे वेतनमान के रूप में अब तक महिलाएं 45 लाख रुपए की आय प्राप्त की गई उनकी उन्होंने प्रशंसा भी की। इस अवसर पर दुर्ग जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अश्वनी देवांगन, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) विपुल गुप्ता, पाटन जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश कोठारी, NRLM के यंग प्रोफेशनल व अन्य मौजूद रहे। ग्राम पंचायत तर्रा का गोठान भ्रमण भी किया गया।
इसमें महिलाओं के द्वारा वर्मी खाद उत्पादन छनाई और गुणवत्ता के बारे में सराहना की गई। तर्रा में बने आजीविका केंद्र में सिलाई और दाल पिसाई का कार्य किया जा रहा है, जिसमें पूर्व मुख्य सचिव द्वारा कच्चे माल को बढा़ने के निर्देश दिए गए। इससे अधिक आमदनी प्राप्त किया जा सके। वर्तमान में मछली पालन क लिए बायोफ्लॉक की स्थापना की गई है। इसमें 75 सौ तलबिया मछली का पालन किया जा रहा है। इससे आने वाले जून-जुलाई में मछली विक्रय कर आमदनी अर्जित किया जाएगा। इसके बाद ग्राम पंचायत गाड़ाडीह में हेचरी यूनिट का भी उन्होंने निरीक्षण किया। यहां महिलाओं द्वारा बताया गया कि अब तक एक वर्ष में तीन लाख रुपए आमदनी अर्जित किया जा चुका है। ग्राम पंचायत मर्रा में उप स्वाथ्य केंद्र का भी उन्होंने निरीक्षण किया।