BHILAI. सनातन धर्म में कन्याओं को देवी माँ दुर्गा का रूप माना जाता है नौ दिन उपवास के पश्चात् कन्याओं को भोजन कराना साक्षात् माँ अम्बे को भोजन कराने के समान हैं। ऐसा ही आयोजन कल्पतरू सेवा समिति द्वारा नवरात्रि के पावन अवसर पर किया गया। कन्याओं को बुलाकर भोजन कराया गया। जिसके पश्चात उनसे आशीर्वाद भी लिया गया।
देवी शास्त्र और शस्त्र की प्रतीक है
कल्पतरू सेवा समिति जो की स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय के शिक्षकों द्वारा चलाई जाने वाली पंजीकृत सेवा समिति है। दरअसल आज समिति द्वारा कन्या भोजन का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर कल्पतरू सेवा समिति की चेयरमेन डॉ.मोनिषा शर्मा ने कन्याओं का पूजा कर उनसे आर्शीवाद लिया तथा कहा कि कन्याऐं माँ भगवती का स्वरूपा होती है। वहीं समिति के अध्यक्ष डॉ.हंसा शुक्ला को समझाया कि देवी शास्त्र और शस्त्र की प्रतीक है इसलिए आप सभी ज्ञान अर्जन करें तथा आत्मरक्षा के गुण जरूर सीखें।
समिति की सचिव खुशबू पाठक ने कहा कि समिति द्वारा कन्या भोज का उद्धेश्य आठ दिनों के व्रत के बाद कन्याओं को भोजन कराना माँ दुर्गा को भोग लगाने जैसा है। ऐसे प्रयासों से बच्चे भारत की संमृद्ध सनातन संस्कृति से रूबरू होते है।
भोजन व्यवस्था के सुचारू रूप से संचालन में कल्पतरू सेवा समिति की प्रभारी स.प्रा.खुशबू पाठक, विभागाध्यक्ष प्रबंधन, डॉ.मीना मिश्रा, विभागाध्यक्ष गणित, स.प्रा. सुनीता शर्मा, विभागाध्यक्ष जुलॉजी, स.प्रा. कामनी वर्मा का विशेष योगदान रहा। इस पवन अवसर पर कल्पतरू सेवा समिति के सभी सदस्य उपस्थित थें। वहीं इस अवसर पर कन्याओं को उपहार स्वरूप टिफीन, कम्पास, पेंसिल, कलरपेंसिल एवं उपयोगी स्टेशनरी सामान एवं नगद राशि प्रदान की गई।