DURG : दुर्ग के शक्तिकेन्द्रों व बूथों में हो रही बूथ सशक्तिकरण अभियान कल अंतिम: हुआ, मिशन में 23-24 की सफलता के लिए 17 मार्च कल तक बोरी-लिटिया भाजपा मंडल का बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत लगातार सभी 50 बूथों पर विस्तारकों, शक्तिकेंद्र प्रभारी व मंडल की टोली पहुंची।
जिसमें 23-24 के सफलता और विकास शील बनाने के लिए भाजपा का बूथ सशक्तिकरण अभियान ग्राम दनिया बूथ से प्रारंभ होकर भाजपा शक्ति केन्द्रो व बूथों में बैठक कर बूथ व शक्ति केन्द्रों में मजबूती के लिए बूथ का वेरिफिकेशन कर कार्यकर्ताओं का विवरण पत्र डालकर ,छ.ग भाजपा के निर्देशों के अनुरूप 17 से 27 मार्च तक बूथ सशक्तिकरण अभियान कल प्रवास का अंतिम दिन बूथ क्र. 272 व 273 ग्राम – नवागांव में सम्पन्न हुआ ।

जानकारी के अनुसार सोमवार को नवागांव से शक्तिकेन्द्र में अल्पकालीन बूथ विस्तारक मंडल अध्यक्ष कृष्णा पटेल , मंडल टोली के आई टी सदस्य दिनेश पटेल,OBC सक्रिय के लिए पार्टी के निर्देशों की बूथ के मजबूत कार्यकर्ताओं से सुझाव प्राप्त किए और सभी कार्यकर्ताओं की सहमति से नए सक्रिय सदस्य व अन्य प्रभारियों का चयन किया गया।





































