
WASHINGTON. लड़के-लड़कियां रिलेशनशिप में आने से पहले डेटिंग करते हैं। शादी से पहले एक दूसरे को जानने समझने के लिए यह कई मामलों में जरूरी भी होता है। मगर, इसी डेटिंग के जरिए एक लड़की कुछ ही महीनों में अमीर बन गई है। इस लड़की के लिए डेटिंग का सिर्फ एक ही मकसद है, पैसा कमाना।

दरअसल, आपने अकेलेपन को दूर करने के लिए प्रेमी या प्रेमिका को हायर करने की सर्विस के बारे में जरूर सुना होगा। बहुत से लोग केवल एक विशेष दिन मनाने के लिए या यह महसूस करने के लिए कि उनका कोई साथी है, किराये की सेवा का उपयोग करते हैं। आज हम आपको जिस लड़की के बारे में बताने जा रहै हैं, वह लोगों के साथ शाम बिताने का चार्ज लेती है।

अमेरिका के लॉस एंजिलिस में रहने वाली एक लड़की जो लड़कों के साथ डेट पर जाकर हजारों रुपये कमाती है। लड़की का नाम लेक्सी है और वह एक डेट के लिए 40 हजार रुपए चार्ज करती है। साथ ही उन्हें लोगों से बहुमूल्य उपहार भी मिलते हैं। इसके चलते वह लक्जरी लाइफ जी रही है। ट्रूली यूट्यूब चैनल पर अपना वीडियो शेयर करते हुए लड़की ने खुद यह बात कही।

लेक्सी ने कहा कि चंद मुलाकातों के बाद वह करोड़पति बन गई। हालांकि, इस काम के अलावा वह कुछ वेबसाइट्स से भी जुड़ी हैं और फिल्मों में भी काम करती हैं। न्यूजर्सी में रहने वाली लेक्सी के मुताबिक, वह शुगर बेबी की तरह काम करती हैं।

दरअसल, यह शब्द उन महिलाओं के लिए इस्तेमाल किया जाता है जो सिर्फ पैसों के लिए अमीर लोगों से संबंध रखती हैं। पेशेवर रूप से यह काम शुरू करने से पहले लेक्सी कुछ रिश्तों में थीं। मगर, अब वह पेशेवर रूप से यह काम कर रही हैं। वह अच्छे सेंस ऑफ ह्यूमर वाले लड़कों के साथ ही डेट करना पसंद करती है।



































