
DURG. आपने आज तक बहुत प्रदर्शन और आंदोलन देखे होंगे लेकिन दुर्ग में आज भाजपा द्वारा विधायक अरुण वोरा के निवास घेराव के दौरान गजब घटना घटी। विधायक अरुण वोरा को जैसे ही सूचना मिली की आज भाजपाई उनके निवास घेराव के लिए पहुँच रहे हैं। वे स्वयं ही उनके पास लड्डू लेकर चले गए। फिर कहा कि यही अपनी समस्या बता दें और जो घेराव करना है यहीं कर लें। साथ ही विकास की राह में सभी साथी बनें।

इसके बाद भी भाजपाई नहीं माने और मजाकिया अंदाज में उन्हें वापस घर जाने को कहा और उनके पीछे-पीछे विधायक निवास घेराव करने पहुंचे। इन सब के बाद भी विधायक निवास घेराव के दौरान घर के बाहर लगे विधायक के पोस्टर और बैनर को भाजपा नेताओं ने विरोध जताते हुए फाड़ दिया। साथ ही प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की.

बता दें भाजपा जिला दुर्ग द्वारा प्रदेश सरकार के कुशासन, स्वेच्छाचारिता, प्रधानमंत्री आवास योजना पर रोक के मामले को लेकर विधायक अरुण वोरा का निवास घेराव किया गया। इस घेराव की तैयारी जब भाजपा नेता शीतला मंदिर के पास कर रहे थे। तभी विधायक वोरा उनके पास लड्डू लेकर पहुंचे थे। लेकिन इसका आक्रोशित भाजपा नेताओं पर कोई असर नहीं हुआ।

विधायक निवास घेराव का वीडियो
दुर्ग विधायक अरुण वोरा के निवास पर भाजपाइयों का हल्ला बोल। होर्डिंग फाड़े@ArunVoraMLA @BJP4CGState @chhattisgarhcon pic.twitter.com/eGh85nMgrB
— Tirandaj (@Tirandajnews) February 15, 2023





































