LONDON. कभी-कभी भूलने की आदत से बड़ा नुकसान हो सकता है। इसकी जीती जागती मिसाल बन गई हैं ब्रिटेन की रहने वाली लेस्ली हैरिसन। जब वह महज 14 साल की थीं, तब उन्हें ब्रिटेन के नॉर्थ टाइनसाइड स्थित किलिंगवर्थ लाइब्रेरी से 21 दिनों के लिए एक किताब ली थी।
इसके बाद वह इसे वापस करना भूल गईं। धीरे-धीरे समय बीतता गया और बात आई गई हो गई। मगर, एक दिन उनकी निगाह फिर से किताब पर पड़ी तो उन्हें याद आया कि इस किताब को तो लाइब्रेरी में जमा करना था। मगर, अब तक 56 साल यानी 20,656 दिन बीत चुके थे।
70 साल की उम्र में किताब लौटाने की आई याद
अब वह 70 साल की हो चुकी थीं। हालांकि, उन्होंने कहा कि कभी भी किताब को न लौटाने से बेहतर है कि इसे देर से ही सही लौटा दिया जाए। जब वह किताब वापस करने पहुंची, तो उन्हें पता चला कि इतने दिनों तक किताब को लाइब्रेरी में वापस नहीं करने और अपने पास रखने के लिए उन्हें भारी-भरकम पैनाल्टी चुकानी होगी।
https://www.facebook.com/NTCouncilTeam/posts/562127995951292
https://www.facebook.com/NTCouncilTeam/posts/562127995951292
पौने दो लाख रुपए का भरना होगा जुर्माना
हालांकि, उन्होंने पुस्तकालय में किताब को वापस कर दिया है, लेकिन उन पर इसके लिए करीब 2000 यूरो का जुर्माना लगाया गया है। भारतीय मुद्रा में यह राशि करीब एक लाख 76 हजार 458 रुपये होती है। इतने पैसों में तो उस किताब कि न जाने कितनी प्रतियां मिल जाएंगी।
सोशल मीडिया पर शेयर की जानकारी
लेस्ली ने यह जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की गई। हैरिसन ने कहा मेरे पास कई किताबें हैं, जब मैं छोटी थी, तब मैं अपने माता-पिता के साथ थी। किताब मिलने के बाद मैं कई जगहों पर गई। यह किताब बहुत अच्छी स्थिति में है। मुझे पता है कि लाइब्रेरी स्टाफ थोड़ा चौंक जाएगा।