KORBA. प्रदेश के कोरबा जिले से इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना से अंबिकापुर आ रही एक बस नेशनल हाइवे में सड़क हादसे का शिकार हो गई है। इस हादसे में 4 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनका इलाज कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। वहीं बाकी यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। मामला मोरगा चौकी क्षेत्र का है।

दरअसल पटना से अंबिकापुर आ रही राजहंस बस, कोरबा नेशनल हाईवे में भैंस से टकराकर पलट गई। बस पलटने से एक महिला सहित 4 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं अन्य यात्रियों को मामूली चोटे आई हैं। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही मोरगा पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहीं संजीवनी एक्सप्रेस द्वारा घायल यात्रियों को बस से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार हादसे में दीपक ठक्कर, गिरी देवी, अरुण कुमार और धीरज सिंह को गंभीर चोट आई है। वहीं मोरगा पुलिस ने बताया कि हादसा भैंस से टकराने की वजह से हुआ है। फिलहाल घायलों को इलाज के लिए कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।






































