RAIPUR. छत्तीसगढ़ में कक्षा पांचवीं के विद्यार्थियों को साधु-संतों के बारे में पाठ पढ़ाकर उन्हें कपटी बताया जा रहा है। इसके बाद विरोध तेज हो गया है। यहां हिंदी-छत्तीसगढ़ी-संस्कृत विषय की किताब के पाठ 25 में पेज 129 और 130 में चमत्कार शीर्षक से प्रस्तुत पाठ में यह बात कही गई हैं। इस पाठ के लेखक जाकिर अली रजनीश हैं। इसमें साधु की वेशभूषा में एक कपटी व्यक्ति बताते हुए पात्र परिचय दिया गया है। इसके बाद विवाद हो रहा है।

इसमें पठन-पाठन के लिए भी निर्देश दिया गया है। पाठ में ही साधु की वेश में ठगों के बारे में कक्षा में चर्चा करने के निर्देश भी दिए गए हैं। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद रायपुर की इस किताब को लेकर अब विरोध तेज होने लगा है। इस मामले में बवंडर बाबा ने कहा कि पाठ्यक्रम में साधुओं और सनातन धर्म का अपमान किया जा रहा है, साधु-संतों ने इस पाठ को पाठ्यक्रम से हटाने की मांग भी की है, और ऐसा नहीं करने पर विरोध करने की बात भी सामने आई है।







































